शिरडी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 14: Line 14:
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://www.shirdisaigift.com/about-sai-baba/shirdi-pilgrimage.html धार्मिक स्थल शिरडी]
*[http://www.religiousportal.com/Shirdi.html शिरडी]
*[http://www.vishvarupa.com/shirdi-directions.html शिरडी जाने के लिए दिशा निर्देश]
*[http://www.shirdisaitemple.com/ शिरडी साईं बाबा मन्दिर]
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल}}{{महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थान}}
{{महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल}}{{महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थान}}
[[Category:महाराष्ट्र]][[Category:महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल]][[Category:हिन्दू धार्मिक स्थल]][[Category:महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थान]][[Category:धार्मिक स्थल कोश]][[Category:पर्यटन कोश]][[Category:ऐतिहासिक स्थान कोश]][[Category:इतिहास कोश]]
[[Category:महाराष्ट्र]][[Category:महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल]][[Category:हिन्दू धार्मिक स्थल]][[Category:महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थान]][[Category:धार्मिक स्थल कोश]][[Category:पर्यटन कोश]][[Category:ऐतिहासिक स्थान कोश]][[Category:इतिहास कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 12:35, 15 September 2013

शिरडी एक पवित्र धार्मिक स्थल है, जिसका आध्यात्मिक संत, योगी और फकीर साईं बाबा से घनिष्ठ सम्बन्ध है। शिरडी महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले की राहटा तहसील के अंतर्गत आने वाला एक कस्बा है। बड़ी संख्या में यहाँ साईं बाबा के भक्त उनके मन्दिर में दर्शनों के लिए आते हैं।

  • साईं धाम के नाम से प्रसिद्ध शिरडी अहमदनगर-मनमाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 पर अहमदनगर से लगभग 83 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • शिरडी कोपरगाँव से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है।
  • साईं बाबा का प्रसिद्ध और विशाल मन्दिर यहाँ है, जिसके दर्शनों के लिए सिर्फ़ भारत ही नहीं अपितु विदेशों से भी काफ़ी बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं।
  • 'शिरडी ही साईं बाबा है और साईं बाबा ही शिरडी', एक दूसरे का प्रत्यक्ष पर्यायवाची होने के साथ-साथ यह आध्यामिक स्थान भी है।
  • शिरडी में स्थित सभी उद्यम, रेस्तरां, शोरूम, स्कूल, कॉलेज और होटल शहर के 10 किलोमीटर के दायर में ही हैं। इन सबके साथ साईं का नाम जुड़ा हुआ है। साईं शब्द के उच्चारण से आशा और आदर का भाव उत्पन्न होता है।
  • गोदावरी नदी पार करने के पश्चात मार्ग सीधा शिरडी को जाता है। आठ मील चलने पर जब यात्री नीमगाँव पहुँचते हैं तो वहाँ से शिरडी दृष्टिगोचर होने लगती है।
  • साईं बाबा के भक्तों में सभी जाति-धर्म-पंथ के लोग शामिल हैं। जहाँ हिन्दू बाबा के चरणों में हार-फूल चढ़ाते, समाधि पर दूब रखकर अभिषेक करते हैं, वहीं मुस्लिम बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाकर दुआएँ माँगते हैं। कुल मिलाकर शिरडी सर्वधर्म समभाव के धार्मिक सह-अस्तित्व का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन यहाँ आने वाले भक्त तो इन सबके परे केवल मन में साईं बाबा के प्रति श्रद्धा और विश्वास के चलते खिंचे चले आते हैं।
  • शिरडी में हाल ही में एक रेलवे स्‍टेशन बनाया गया है, जो कि मंदिर से 10 कि.मी की दूरी पर है। यहाँ से भारत के सभी शहरों के लिए ट्रेन मिलती है। शिरडी जाने वाले भक्‍तों के लिए ट्रेन सबसे अच्‍छा माध्‍यम है। शिरडी फास्‍ट पास और जनशताब्‍दी जैसी ट्रेन मुम्बई से शिरडी के लिए चलाई गई हैं। कोपरगाँव और मनमाड़ रेलवे स्‍टेशन भी शिरडी से 13 और 52 कि.मी. की दूरी पर है। इन सभी जगहों से शिरडी जाने के लिए प्राइवेट टैक्‍सी भी मिल जाती है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कैसे पहुँचें शिरडी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 15 सितम्बर, 2013।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख