जुन्नर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 04:54, 10 April 2011 by प्रिया (talk | contribs) (Adding category Category:महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल (को हटा दिया गया हैं।))
Jump to navigation Jump to search
  • जुन्नर भारत में महाराष्ट्र राज्य के पुणे ज़िले का एक तालुका है।
  • महाराष्ट्र में पुणे से 48 मील उत्तर की ओर जुन्नार अथवा जुन्नर में 150 शैल गुहाएँ हैं, जिनमें 10 चैत्य और शेष विहार हैं।
  • ये गुहाएँ ईस्वी पूर्व दूसरी शताब्दी से ईसा की प्रथम शताब्दी तक के काल की आँकी गई हैं।
  • यहाँ की गुहाएँ कई समूहों में हैं, जिनमें गणेश लेण और तुलजा लेण विशेष महत्त्वपूर्ण हैं।
  • यहाँ के वास्तु में मूर्तियाँ नहीं है।
  • यह हीनयान सम्प्रदाय का केन्द्र था।
  • यहाँ के कुछ चैत्य गृह आयताकार हैं, जिनकी छतें सपाट और मण्डप स्तम्भ रहित हैं।
  • एक चैत्य गृह गोल आकृति का हैं, जिसका व्यास 7.75 मीटर है।
  • ऐसी आकृति का चैत्य-गृह पश्चिमी भारत में नहीं मिलता है।
  • अधिकांश गुहाएँ सादी है।
  • जुन्नार की एक गुहा में शक नरेश नहपान के मंत्री अयम का अभिलेख 124 ई. का प्राप्त हुआ है।
  • इस अभिलेख में नहपान को महाक्षत्रप कहा गया है।
  • इससे नहपान का उस भाग में आधिपत्य सिद्ध होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः