अकबर का क़िला अजमेर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:14, 22 April 2011 by ऋचा (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Akbar-Fort-Ajmer.jpg|thumb|250px|अकबर का क़िला, अजमेर]]

  • राजस्थान के शहर अजमेर में कई पर्यटन स्थल है जिनमें से ये एक है।
  • अकबर का क़िला एक राजकीय संग्रहालय भी है।
  • अकबर का क़िला नया बाज़ार, अजमेर में स्थित है।
  • यहाँ प्राचीन मूर्तीयाँ, सिक्के, पेंटिंग्स, कवच आदि रखे हुए हैं।
  • अंग्रेज़ों ने यहीं से जनवरी 1616 में मुग़ल बादशाह जहाँगीर से भारत में व्यापार करने की इजाजत माँगी थी।
  • अकबर प्रति वर्ष ख्वाजा साहब के दर्शन करने तथा राजपुताना के युद्धों में भाग लेने के लिये यहाँ आया करता था।
  • अकबर अपने ठहरने के लिये 1570 ईस्वी में एक क़िले का निर्माण करवाया जो अकबर के क़िले के नाम से जाना जाता हैं।
  • बादशाह जहाँगीर भी यहाँ लोगो को झरोका दर्शन देता था।
  • 10 जनवरी 1616 ईस्वी को इंग्लैण्ड के सम्राट जेम्स प्रथम का राजदूत सर टॉमस रॉ अकबर के क़िले में यहीं जहाँगीर से मिला था।
  • हल्दी घाटी के युद्ध को अंतिम रूप इसी क़िले में दिया गया था।
  • 1818 में इस क़िले पर अंग्रेज़ों ने अधिकार कर लिया था।
  • उन्होंने इसका उपयोग राजपुताना शस्त्रगार के रूप में किया और वे इसे मेग्जीन के नाम से पुकारते थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः