पालनी पहाड़ियाँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:32, 14 September 2011 by ऋचा (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} *पालनी पर्वत श्रेणी, पश्चिमी घाट का एक पू...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • पालनी पर्वत श्रेणी, पश्चिमी घाट का एक पूर्ववर्ती विस्तार है।
  • पालनी पहाड़ियाँ दक्षिण भारत के दक्षिण-पश्चिम तमिलनाडु में स्थित है।
  • केरल राज्य में अन्नामलाई पहाड़ियों का क्रमिक विस्तार रूप पालनी लगभग 70 किमी चौड़ा और 23 किमी लंबा है।
  • दक्षिण में पालनी पहाड़ियाँ अचानक तीखे ढाल के रूप में समाप्त हो जाती हैं।
  • पश्चिम में स्थित ऊपरी पालनी घुमावदार पहाड़ियों का क्षेत्र है, जो मोटी घास से ढका हुआ है; घाटियों में घने जंगल पाए जाते हैं।
  • इसकी चोटियों में वंडारावु 2,553 मीटर, वेंबाडी शोला 2,505 मीटर; और क्रुमांकाडी 2,451 मीटर शामिल हैं।
  • पालनी पहाड़ियो पर बसे गांवों में सब्ज़ियों और फलों की खेती होती है, जिनमें आलू, फलियां कंद वाली फ़सलें नाशपाती और आडू शामिल हैं। पालनी में बॉक्साइट की खानें भी हैं।
  • पूर्व में निम्न पालनी औसतन 900-1,500 मीटर भ्रमित कर देने वाली ऊँची चोटियों का अव्यवस्थित समूह है, जो गहरी वनाच्छादित घाटियों से विभक्त हैं।
  • सागौन के वृक्ष भी व्यापक पैमाने पर लगाए गए हैं।
  • महत्त्वपूर्ण नक़दी फ़सलों में कॉफ़ी, केला, इलायची, नीबू प्रजाति के फल और हल्दी शामिल हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः