सुरमा नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:36, 16 November 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''सुरमा नदी''' नदी पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी [[बांग्ल...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सुरमा नदी नदी पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बांग्लादेश में बहने वाली नदी है। इस नदी को प्राय: 'बरक नदी' के नाम से भी जाना जाता है। इस नदी की लम्बाई 900 किमी. है और इसका उद्गम स्थल भारत में पूर्वोत्तर राज्य की मणिपुर पहाड़ियों में है, जहाँ पर यह 'बरक' नाम से पुकारी जाती है।

  • यह नदी पश्चिम की ओर बहती हुई दक्षिण-पश्चिम मिजोरम में प्रवेश कर जाती है।
  • इसके बाद यह भिन्न दिशा में मुड़ती हुई उत्तर में असम में प्रवेश करती है और पश्चिम में सिलचर शहर से आगे जाती है।
  • यहाँ से नदी 'सुरमा' (उत्तर) और 'कुसियारा' (दक्षिण) दो शाखाओं में बँट जाती है, जो बाद में फिर से सुरमा नदी में मिल जाती हैं।
  • सुरमा नदी चाय के बाग़ानों से समृद्ध सिलहट की घाटियों में बहती है।
  • पूर्व-मध्य बांग्लादेश के भैरव बाज़ार में सुरमा ब्रह्मपुत्र नदी के एक पुराने सोते से मिलकर मेघना नदी का रूप ले लेती है।
  • यही मेघना नदी दक्षिण में ढाका (भूतपूर्व डाक्का) के पार गंगा में मिल जाती है।
  • वर्षा के दिनों में इस नदी में सिलहट तक स्टीमर चलते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः