झुंझुनू
झुंझुनू शेखावाटी, राजस्थान का सबसे बड़ा शहर और ज़िला मुख्यालय है। यह शहर जुझारसिंह नेहरा के नाम पर सन 1730 में बसाया गया था। यह जयपुर से 180 कि.मी. तथा दिल्ली से 245 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। कायमखानी नवाबों ने पंद्रहवीं शताब्दी में इस शहर की स्थापना की थी। झुंझुनू में रहने की अच्छी व्यवस्था है तथा शेखावाटी प्रदेश देखने के लिये आदर्श मूल स्थान है।
|
|
|
|
|