ईल नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:47, 29 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''ईल''' फ्रांस की एक नदी है। इसका उद्गम जूरा की उत्तरी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ईल फ्रांस की एक नदी है। इसका उद्गम जूरा की उत्तरी तलहटी में बेसल से दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की दिशा में राइन के समांतर बहती हुई स्ट्रासबर्ग से नौ मील नीचे बाईं ओर से राइन में प्रवेश करती है। इसकी लंबाई 123 मील है। यह संकरी वीसजेस घाटी में बहनेवाली छोटी-छोटी नदियों का जल ग्रहण करती है। कोलमार के समीप लाडहोफ से अपने (राइनवाले) संगम पर्यंत 59 मील की दूरी तक यातायात के योग्य है। ऊपरी ऐल्सेस के मुख्य नगर जेसे मालह्यज, कोलमार, श्लेस्टाट तथ्ज्ञज्ञ स्ट्रासबर्ग इसी नदी के तट पर बसे हैं। यहाँ दो प्रमुख नहरों राइन-मार्न तथा राइन-रोन, को जल प्रदान करती है। ये दोनों नहरें स्ट्रासबर्ग के समीप से निकाली गई हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 37 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः