शशिभूषण रथ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:34, 17 July 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''शशिभूषण रथ''' (जन्म- 1 जनवरी, 1885, गंजाम, मृत्यु- 20 म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

शशिभूषण रथ (जन्म- 1 जनवरी, 1885, गंजाम, मृत्यु- 20 मार्च, 1943) उड़िया पत्रकारिता के जनक और श्रेणी:स्वतंत्रता सैनानी स्वतंत्रता सैनानी थे। उन्होंने महिलाओं के उत्थान का समर्थन किया।

परिचय

उड़िया पत्रकारिता के जनक शशिभूषण रथ का जन्म 1 जनवरी, 1885 ई. को गंजाम जिले में हुआ था। वह लंबोदर महापात्र के पुत्र थे पर उनके दादा ने जन्म से पहले ही उन्हें अपने एक संबंधी दिगंबर रथ को गोद दे दिया था। शशि भूषण के विद्यार्थी जीवन काल में ही उड़ीसा को अलग राज्य बनाने के आंदोलन ने जोर पकड़ लिया था। 1903 में इसके लिए पहली बार 'उत्कल सम्मिलनी' हुई। इस आंदोलन का ही परिणाम था कि 1912 में बंगाल से अलग करके बिहार, उड़ीसा का नया प्रांत बना। लेकिन गंजाम को इसमें नहीं मिलाया गया। इस पर फिर आंदोलन हुआ और अपनी पढ़ाई छोड़कर शशिभूषण भी उसमें कूद पड़े। आजीविका के लिए छोटी-मोटी नौकरियां करते हुए वे उस समय के प्रमुख नेताओं के संपर्क में आए और कांग्रेस के सदस्य बन गए।[1]

पत्रकारिता के जनक

शशिभूषण रथ को उड़िया पत्रकारिता का जनक कहा जाता है। पत्रकारिता के अभाव में उड़ीसा की जन भावना प्रकट नहीं हो पाती थी। इस अभाव को दूर करने के लिए शशिभूषण रथ ने 1913 में 'आशा' नाम का साप्ताहिक पत्र निकाला। यह उस प्रांत में पत्रकारिता का आरंभ था। जब साप्ताहिक पत्र से पर्याप्त प्रचार नहीं हो पा रहा था तो 1928 में उन्होंने इसे दैनिक कर दिया। कुछ वर्ष बाद 'न्यू उड़ीसा' नामक अंग्रेजी दैनिक का प्रकाशन किया। आशा के प्रकाशन से प्रेरित होकर कुछ और पत्र भी अस्तित्व में आए। ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्मांतरण को देखते हुए रथ ने समाज सेवा का काम अपने हाथ में ले लिया।

सामाजिक कार्य

शशिभूषण रथ महिलाओं के उत्थान के लिये काम करते थे। उन्होंने विधवा विवाह और महिलाओं की स्थिति सुधारने का समर्थन किया। ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्मांतरण को देखते हुए रथ ने समाज सेवा का काम अपने हाथ में लिया। 1930 के सविनय अवज्ञा आंदोलन में वे जेल भी गए।

मृत्यु

उड़िया पत्रकारिता के जनक शशिभूषण रथ का 20 मार्च 1943 को निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 833 |

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः