जालान संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:39, 5 March 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''जालान संग्रहालय''' (अंग्रेज़ी: ''Jalan Museum'') बिहार के प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जालान संग्रहालय (अंग्रेज़ी: Jalan Museum) बिहार के पटना शहर में स्थित है। इस संग्रहालय को 'किला हाउस' भी कहा जाता है। यह संग्रहालय शेरशाह सूरी के किले की नींव पर बनाया गया है।

  • संग्रहालय जालान परिवार का निजी संग्रह है। यहां के कुछ प्रसिद्ध प्रदर्शनों में एक जॉर्ज प्रथम का डिनर सर्विस सेट, नेपोलियन का चार डंडों वाला बेड, मैरी एंटोनेट के सेवरेस, चीनी मिट्टी के बरतन और चीनी जैड और मुग़लों की सुंदर चांदी की नक्काशी वाली कलाकृतियों के कई बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलते हैं।
  • जालान संग्रहालय देखने के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है।
  • यह संग्रहालय भारत में कुछ निजी संग्रहालयों में से एक है, जिसका निर्माण वर्ष 1919 में हुआ था।
  • 10,000 से अधिक वस्तुओं का एक विशाल संग्रह जालान संग्रहालय में है, जिसमें चीनी मिट्टी के बरतन और कांच से पत्थर और टेराकोटा आदि शामिल हैं।
  • 'किला हाउस' के रूप में प्रचलित यह म्यूजियम जालान परिवार का निजी निवास है, अगर यहां की यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए करीबन 48 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी।
  • जालान संग्रहालय अंग्रेजी और डच शैली की वास्तुकला में बनाया गया है और इसलिए यह कई आर्किटेक्चर को अपनी ओर आकर्षित करता है।
  • संग्रहालय में अधिकांश वस्तुएँ आधुनिक युग की हैं और इसलिए इसमें यूरोपीय कला वस्तुओं का एक अच्छा संग्रह भी देख सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः