अर्जुन अटवाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:34, 16 September 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
अर्जुन अटवाल
पूरा नाम अर्जुन अटवाल
जन्म 20 मार्च, 1973
जन्म भूमि आसनसोल, प. बंगाल
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र गोल्फ
पुरस्कार-उपाधि 'डीसीएम ओपन (एशिया)' (1995), 'क्लासिक दक्षिण इंडिया ओपन' (1997), विल्स इंडियन ओपन (एशिया), 1999, 'हीरो होंडा मास्टर्स (एशिया), स्टार एलायंस ओपन (एशिया),2000, अर्जुन पुरस्कार (2007)
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख शिव कपूर
अन्य जानकारी 'अर्जुन अटवाल' भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यू.एस., पी.जी.ए. टूर में खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था। 2003 में एशियाई ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था।

अर्जुन अटवाल (अंग्रेज़ी: Arjun Atwal, जन्म- 20 मार्च, 1973, आसनसोल, पश्चिम बंगाल) भारतीय गोल्फ़ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यू.एस., पी.जी.ए. टूर में खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था। इन्होंने यूरोपीय टूर में ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ जीता था तथा वर्ष 2003 में ‘एशियाई आर्डर ऑफ मेरिट’ में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया। वर्ष 2007 में अर्जुन अटवाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

परिचय

अर्जुन अटवाल का जन्म 20 मार्च 1973 को आसनसोल, प. बंगाल) में हुआ था। भारत के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ियों में से एक हैं। इन्होंने गोल्फ में एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। अर्जुन प्रतिष्ठित यू.एस., पी.जी.ए. टूर में खेल कर प्रथम भारतीय खिलाड़ी होने का गौरव पाया है। जब अर्जुन किशोरावस्था में ही थे, तब उन्होंने गोल्फ़ की ट्रिक्स व बारीकियां सीख ली थीं। रॉयल कलकत्ता गोल्फ़ क्लब के हरे-भरे मैदानों में इस खेल को भली-भांति सीखा था। 1995 में वह इस खेल के ‘प्रोफेशनल’ खिलाड़ी बन गए थे। तथा इनकी ऊंचाई 6 फुट एक इंच हैं।

एशियाई टूर

इसके पश्चात् अर्जुन ने एशियाई टूर में अपने खेल की श्रेष्ठता साबित कर दी। 2003 में एशियाई ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2003 में अर्जुन भारत के ऐसे पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने एशियाई पी.जी.ए. टूर में 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की। इन्होंने ‘हीरो होंडा मास्टर्स’ में भारत में एक स्ट्रोक से जीत हासिल कर इतनी बड़ी रकम पर विजय प्राप्त की थी।

यूरोपियन टूर

thumb|250px|left|अर्जुन अटवाल अटवाल जीव मिल्खा सिंह के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें ‘यूरोपियन टूर’ की सदस्यता हासिल हुई है। अर्जुन को एक अन्य मामले में भी प्रथम खिलाड़ी होने का श्रेय प्राप्त है। वह ऐसे प्रथम भारतीय हैं जिन्होंने ‘यूरोपीय टूर आर्डर ऑफ मेरिट’ जीता है। यह खिताब उन्होंने 2002 में ‘काल्टेक्स सिंगापुर मास्टर्स’ में जीता था।

2003 में अटवाल ने यूरोपीय टूर में दूसरी बार सफलता हासिल की। उन्होंने ‘केरिस वर्ग मलेशियाई ओपन’ में अमेरिकी ओपन विजेता रिटीफ गूजन को हराकर चार शॉट विजय हासिल की।

अटवाल ने 2004 में यू.एस. पी.जी.ए. टूर में पहली बार भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिर 2005 में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, यद्यपि उन्होंने ‘बेल साउथ क्लासिक’ में एक छोटी हार का सामना किया।[1]

अंतरराष्ट्रीय विजय

  1. वर्ष 1995 में अर्जुन अटवाल ने डीसीएम ओपन (एशिया) जीता।
  2. 1997 अर्जुन अटवाल ने क्लासिक दक्षिण इंडिया ओपन में विजय प्राप्त की।
  3. विल्स इंडियन ओपन (एशिया) का खिताब 1999 में जीता।
  4. अर्जुन अटवाल ने हीरो होंडा मास्टर्स (एशिया) और स्टार एलायंस ओपन (एशिया) में वर्ष 2000 में जीत हासिल की।
  5. वर्ष 2002 में अर्जुन ने कार्ल्सबर्ग मलेशियाई ओपन (ईयूर) विजय प्राप्त की।
  6. हीरो होंडा मास्टर्स (एशिया) और कैल्टेक्स सिंगापुर मास्टर्स (ईयूर) का खिताब 1999 में जीता।
  7. अर्जुन ने वर्ष 2008 में मेबैंक मलेशियाई ओपन (ईयूर) जीता।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अर्जुन अटवाल का जीवन परिचय (हिंदी) कैसे और क्या। अभिगमन तिथि: 06 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः