मोहित ग्रेवाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:37, 14 August 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
मोहित ग्रेवाल
पूरा नाम मोहित ग्रेवाल
जन्म 20 दिसम्बर, 1999
जन्म भूमि ग्राम बामला, भिवानी, हरियाणा
अभिभावक पिता- जगदीश
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र कुश्ती
प्रसिद्धि भारतीय पहलवान
नागरिकता भारतीय
कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम, 2022 - 125 कि.ग्रा. वर्ग - कांस्य
स्कूल वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप तुर्की, 2016 - 120 कि.ग्रा. वर्ग - स्वर्ण
लम्बाई 5 फुट 6 इंच
अन्य जानकारी साल 2015 में मोहित ग्रेवाल ने भारत में हुए कैडेट नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। 2016 में 17 साल के मोहित ने दिल्ली में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में भी स्वर्ण जीता।
अद्यतन‎

मोहित ग्रेवाल (अंग्रेज़ी: Mohit Grewal, जन्म- 20 दिसम्बर, 1999) भारत के पहलवान हैं। उन्होंने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में देश के लिये कांस्य पदक जीता है। पुरुषों के 125 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित ग्रेवाल ने जमैका के जॉनसन को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

परिचय

मोहित ग्रेवाल का जन्म 20 दिसंबर, 1999 को हरियाणा के भिवानी के बामला गांव में हुआ था। उनके परिवार में कई पहलवान हैं। उनके पिता जगदीश भी पहलवानी कर चुके हैं। इस कारण बचपन से ही मोहित ने आस-पास कुश्ती, अखाड़ों और दंगल का माहौल देखा। हालांकि, शुरुआत में मोहित ग्रेवाल तैराक बनना चाहते थे। उन्होंने तैराकी और जूडो भी सीखा है। वह तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी ला चुके हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी कुश्ती की तरफ हुई और उन्होंने 13 साल की उम्र में कुश्ती शुरू की।

कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022

मोहित ग्रेवाल ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में देश के लिये कांस्य पदक जीता। पुरुषों के 125 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित ग्रेवाल ने जमैका के जॉनसन को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

मोहित ग्रेवाल ने अच्छी शुरुआत की और एक अंक ले लिया। इसके बाद उन्होंने दो अंक का दांव लगाया और स्कोर 3-0 कर लिया। मोहित ने फिर उन्हें बाहर कर एक अंक और ले लिया और फिर मोहित ने जॉनसन को चित कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। मोहित ग्रेवाल साइप्रस के एलेक्सियोस काओस्लिडिस को हराकर 125 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें कनाडा के अमरवीर धेसी से 2-12 से हार का सामना करना पड़ा; जिससे वह रेपेशाज खेले। कांस्य पदक के मुकाबले में उन्हें जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, उन्होंने वैसा ही किया। अपने दमदार खेल से उन्होंने कांस्य पदक जीता।

उपलब्धियाँ

साल 2015 में मोहित ग्रेवाल ने भारत में हुए कैडेट नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। 2016 में 17 साल के मोहित ने दिल्ली में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में भी स्वर्ण जीता। इसी साल मोहित ने तुर्की में स्कूल वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। उस समय मोहित ग्रेवाल ने 120 कि.ग्रा. भार वर्ग में भाग लिया था और अब कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य (हिंदी) prabhatkhabar.com। अभिगमन तिथि: 14 अगस्त, 2022।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः