नंदू नाटेकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:28, 28 July 2023 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
नंदू नाटेकर
पूरा नाम नंदू नाटेकर
जन्म 12 मई, 1933
मृत्यु 28 जुलाई, 2021
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र बैडमिंटन
पुरस्कार-उपाधि अर्जुन पुरस्कार, 1961
प्रसिद्धि पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी वह अपनी पसंद से बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे। इससे पहले उन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाए थे और फिर टेनिस भी खेला। वह जूनियर स्तर तक खेले थे। वह मशहूर रामानाथन कृष्णनन के खिलाफ भी खेले।

नंदू नाटेकर (अंग्रेज़ी: Nandu M. Natekar, जन्म- 12 मई, 1933; मृत्यु- 28 जुलाई, 2021) पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था। उन्होंने यह उपलब्धि सन 1956 में हासिल की थी। उन्हें 1961 में भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नंदू नाटेकर यह पुरस्कार हासिल करने वाले भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे।


  • अपने समय के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले नंदू नाटेकर दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी थे।
  • पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली में जन्में नंदू नाटेकर को 1961 में 'अर्जुन पुरस्कार' से नवाजा गया था।
  • वह अपनी पसंद से बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे। इससे पहले उन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाए थे और फिर टेनिस भी खेला। वह जूनियर स्तर तक खेले थे। वह मशहूर रामानाथन कृष्णनन के खिलाफ भी खेले।
  • नंदू नाटेकर ने 15 साल से अधिक के अपने कॅरियर के दौरान 1954 में प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई और 1956 में सेलांगर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतकर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
  • उन्होंने 1951 से 1963 के बीच थॉमस कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने 16 में से 12 एकल और 16 में से आठ युगल मुकाबले जीते थे।
  • जमैका में नंदू नाटेकर ने 1965 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • नंदू नाटेकर ने छह बार नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अपने कॅरियर में वह 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले खिलाड़ी थे।
  • उनके परिवार में बेटा गौरव और दो बेटियां हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः