कुष्ठ: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
 
(2 intermediate revisions by one other user not shown)
Line 1: Line 1:
'''कुष्ठ''' अथवा 'कोढ़' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Leprosy'') एक रोग है, जिसकी गणना संसार के प्राचीनतम ज्ञात रोगों में की जाती है। इसका उल्लेख [[चरक]] और [[सुश्रुत]] ने अपने ग्रंथों में किया है। उत्तर साइबेरिया को छोड़कर संसार का कोई भाग ऐसा नहीं था, जहाँ यह रोग न रहा हो। किंतु अब ठंडे जलवायु वाले प्राय: सभी देशों से इस रोग का उन्मूलन किया जा चुका है। यह अब अधिकाशंत: [[कर्क रेखा]]<ref>Tropic of Cancer</ref> से लगे गर्म देशों के उत्तरी और दक्षिणी पट्टी में ही सीमित है और उत्तरी भाग की अपेक्षा दक्षिणी भाग में अधिक है।
'''कुष्ठ''' अथवा 'कोढ़' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Leprosy'') एक रोग है, जिसकी गणना संसार के प्राचीनतम ज्ञात रोगों में की जाती है। इसका उल्लेख [[चरक]] और [[सुश्रुत]] ने अपने ग्रंथों में किया है। उत्तर साइबेरिया को छोड़कर संसार का कोई भाग ऐसा नहीं था, जहाँ यह रोग न रहा हो। किंतु अब ठंडे जलवायु वाले प्राय: सभी देशों से इस रोग का उन्मूलन किया जा चुका है। यह अब अधिकाशंत: [[कर्क रेखा]]<ref>Tropic of Cancer</ref> से लगे गर्म देशों के उत्तरी और दक्षिणी पट्टी में ही सीमित है और उत्तरी भाग की अपेक्षा दक्षिणी भाग में अधिक है।
==भारत के प्रभावित क्षेत्र==
==प्रभावित क्षेत्र==
[[भारत]], [[अफ़्रीका]] और [[दक्षिणी अमेरिका|दक्षिणी अमरीका]] में यह रोग अधिक व्यापक है। अभी हाल के अनुमानित आँकड़ों के अनुसार संसार में लगभग डेढ़ करोड़ लोग इस रोग से पीड़ित हैं। इनमें भारतीयों की संख्या लगभग तीस लाख है। भारत में यह रोग उत्तर की अपेक्षा दक्षिण में अधिक है। [[उड़ीसा]], [[आंध्र प्रदेश]], [[तमिलनाडु]] और [[महाराष्ट्र|दक्षिण महाराष्ट्र]] में यह क्षेत्रीय रोग सरीखा है। [[उत्तर भारत]] में यह [[हिमालय]] की [[तराई]] में ही अधिक देखने में आता है।<ref name="aa">{{cite web |url= http://khoj.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0|title=कुष्ठ |accessmonthday= 01 अगस्त|accessyear= 2015|last= |first= |authorlink= |format= |publisher=भारतखोज |language=हिन्दी}}</ref>
[[भारत]], [[अफ़्रीका]] और [[दक्षिणी अमेरिका|दक्षिणी अमरीका]] में यह रोग अधिक व्यापक है। अभी हाल के अनुमानित आँकड़ों के अनुसार संसार में लगभग डेढ़ करोड़ लोग इस रोग से पीड़ित हैं। इनमें भारतीयों की संख्या लगभग तीस लाख है। भारत में यह रोग उत्तर की अपेक्षा दक्षिण में अधिक है। [[उड़ीसा]], [[आंध्र प्रदेश]], [[तमिलनाडु]] और [[महाराष्ट्र|दक्षिण महाराष्ट्र]] में यह क्षेत्रीय रोग सरीखा है। [[उत्तर भारत]] में यह [[हिमालय]] की [[तराई]] में ही अधिक देखने में आता है।<ref name="aa">{{cite web |url= http://bharatkhoj.org/india/%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0|title=कुष्ठ |accessmonthday= 01 अगस्त|accessyear= 2015|last= |first= |authorlink= |format= |publisher=भारतखोज |language=हिन्दी}}</ref>
 
==संक्रमण==
==संक्रामक==
यह रोग संक्रामक है। यह रोग सामान्यत: गंदगी में रहने वाले और समुचित भोजन के अभाव से ग्रस्त लोगों में ही होता है; किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि स्वच्छ और समृद्धिपूर्ण जीवन बिताने वाले वकील, व्यापारी, अध्यापक आदि इस रोग से सर्वथा मुक्त है। वे लोग भी इस रोग से ग्रसित पाए जाते हैं।
यह रोग संक्रामक है। यह रोग सामान्यत: गंदगी में रहने वाले और समुचित भोजन के अभाव से ग्रस्त लोगों में ही होता है; किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि स्वच्छ और समृद्धिपूर्ण जीवन बिताने वाले वकील, व्यापारी, अध्यापक आदि इस रोग से सर्वथा मुक्त है। वे लोग भी इस रोग से ग्रसित पाए जाते हैं।



Latest revision as of 12:23, 25 October 2017

कुष्ठ अथवा 'कोढ़' (अंग्रेज़ी: Leprosy) एक रोग है, जिसकी गणना संसार के प्राचीनतम ज्ञात रोगों में की जाती है। इसका उल्लेख चरक और सुश्रुत ने अपने ग्रंथों में किया है। उत्तर साइबेरिया को छोड़कर संसार का कोई भाग ऐसा नहीं था, जहाँ यह रोग न रहा हो। किंतु अब ठंडे जलवायु वाले प्राय: सभी देशों से इस रोग का उन्मूलन किया जा चुका है। यह अब अधिकाशंत: कर्क रेखा[1] से लगे गर्म देशों के उत्तरी और दक्षिणी पट्टी में ही सीमित है और उत्तरी भाग की अपेक्षा दक्षिणी भाग में अधिक है।

प्रभावित क्षेत्र

भारत, अफ़्रीका और दक्षिणी अमरीका में यह रोग अधिक व्यापक है। अभी हाल के अनुमानित आँकड़ों के अनुसार संसार में लगभग डेढ़ करोड़ लोग इस रोग से पीड़ित हैं। इनमें भारतीयों की संख्या लगभग तीस लाख है। भारत में यह रोग उत्तर की अपेक्षा दक्षिण में अधिक है। उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण महाराष्ट्र में यह क्षेत्रीय रोग सरीखा है। उत्तर भारत में यह हिमालय की तराई में ही अधिक देखने में आता है।[2]

संक्रमण

यह रोग संक्रामक है। यह रोग सामान्यत: गंदगी में रहने वाले और समुचित भोजन के अभाव से ग्रस्त लोगों में ही होता है; किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि स्वच्छ और समृद्धिपूर्ण जीवन बिताने वाले वकील, व्यापारी, अध्यापक आदि इस रोग से सर्वथा मुक्त है। वे लोग भी इस रोग से ग्रसित पाए जाते हैं।

इस रोग का कारण माइक्रो बैक्टीरयिम लेप्रे नामक जीवाणु[3] का त्वचा में प्रवेश समझा जाता है। इन जीवाणुओं की खोज लगभग सौ वर्ष पूर्व हैनसेन नामक एक नार्वेजियन ने डेनमार्क के एक अनुसंधानशाला में की थी। इस अनुसंधान के फलस्वरूप आगे चलकर यह बात ज्ञात हुई कि ये जीवाणु क्षय रोग के जीवाणु की जाति के हैं और जो औषधियाँ क्षय रोग की चिकित्सा में सफल हैं, उनमें से अधिकांश इस रोग के जीवाणुओं को भी नष्ट करने में सक्षम हैं, किंतु यह जीवाणु किस प्रकार शरीर में प्रवेश करते हैं, अभी स्पष्ट रूप से ज्ञात नहीं हो पाया है। इस समय इस बात के जानने की चेष्टा की जा रही है कि कहीं ये जीवाणु भोजन अथवा साँस के साथ तो शरीर में प्रवेश नहीं करते। इनका प्रवेश जिस प्रकार भी होता है, बच्चों में इसका संक्रमण अधिक होता है और बहुधा रोगग्रस्त के दीर्घकालिक संसर्ग से ही इसका संक्रमण होता है।[2]

रोग के प्रकार

आयुर्वेद के अनुसार कुष्ठ चौदह प्रकार के कहे गए हैं और उसके अंतर्गत त्वचा के श्वेत रूप धारण करने को भी कुष्ठ कहा गया है। किंतु आधुनिक विज्ञान उसे कुष्ठ से भिन्न मानता है। कुष्ठ सामान्यत: तीन प्रकार का ही होता है-

  1. 'तंत्रिका कुष्ठ'[4] - इसमें शरीर के एक अथवा अनेक अवयवों की संवेदनशीलता समाप्त हो जाती है। सुई चुभोने पर भी मनुष्य किसी प्रकार का कोई कष्ट अनुभव नहीं करता।
  2. 'ग्रंथि कुष्ठ'[5] - इसमें शरीर के किसी भी भाग में त्वचा से भिन्न रंग के धब्बे या चकत्ते पड़ जाते हैं अथवा शरीर में गाँठे निकल आती है।
  3. 'मिश्रित कुष्ठ' - इसमें शरीर के अवयवों की संवेदनशीलता समाप्त होने के साथ-साथ त्वचा में चकत्ते भी पड़ते हैं और गाँठे भी निकलती हैं।

लक्षण

इस रोग का संक्रमण किसी रोगी पर कब और किस प्रकार हुआ, इसका निर्णय कर सकना संप्रति असंभव है। अन्य रोगों की तरह इसके संक्रमण का तत्काल विस्फोट नहीं करता। उसको गति इतनी मंद होती है कि संक्रमण के दो से पाँच वर्ष बाद ही रोग के लक्षण उभरते हैं और तब शरीर का कोई भाग संवेदनहीन हो जाता है अथवा त्वचा पर चकत्ते निकलते हैं या कान के पास अथवा शरीर के किसी अन्य भाग में गाँठ पड़ जाती है। इससे रोगी को तत्काल किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होता। फलत: लोग इसकी ओर तत्काल ध्यान नहीं देते। रोग उभरने के बाद भी वह अत्यंत मंद गति से बढ़ता है और पूर्ण रूप धारण करने में उसे चार-पाँच वर्ष और लग जाते है। रोग के विकसित हो जाने के बाद भी रोगी सामान्यत: अपने को इस रोग से ग्रसित होने की कल्पना नहीं कर पाता। वह इस अवस्था में आलस्य, थकान, कार्य करने की क्षमता में कमी, गर्मी और धूप बर्दाश्त न हो सकने की ही शिकायत करता है। जब यह रोग और अधिक बढ़ता है तो धीरे-धीरे 'मांसमज्जा क्षय' होने लगता है। जब वह हड्डी तक पहुँच जाता है तो हड्डी भी गलने लगती है और वह गलित कुष्ठ का रूप धारण कर लेता है। कभी जब संवेदना शून्य स्थान में कोई चोट लग जाती है अथवा किसी प्रकार कट जाता है तो मनुष्य उसका अनुभव नहीं कर पाता; इस प्रकार वह उपेक्षित रह जाता है। इस प्रकार अनजाने ही वह व्रण का रूप धारण कर लेता है जो कालांतर में गलित कुष्ठ में परिवर्तित हो जाता है।[2]

लोगों की अंध धारणा

इस रोग के संबंध में लोगों में यह गलत धारणा है कि यह असाध्य है। गलित कुष्ठ की वीभत्सता से समाज इतना आक्रांत है कि लोग कुष्ठ के रोगी को घृणा की दृष्टि से देखते हैं और उसकी समुचित चिकित्सा नहीं की जाती और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। वास्तविकता यह है कि कुष्ठ रोग से कहीं अधिक भयानक यक्ष्मा, हैजा और डिप्थीरिया हैं। यदि लक्षण प्रकट होते ही कुष्ठ रोग का उपचार आरंभ कर दिया जाए तो इस रोग से मुक्त होना निश्चित है। मनुष्य स्वस्थ होकर अपना सारा कार्य पूर्ववत्‌ कर सकता है।

इस प्रकार कुष्ठ रोग होने के साथ-साथ एक सामाजिक समस्या भी है। उपेक्षित रोगी जीवन से निराश होकर प्राय: वाराणसी आदि तीर्थों एवं अन्य स्थानों पर चले जाते हैं, जहाँ उन्हें रहने को स्थान और खाने को भोजन आसानी से मिल जाता है। वहाँ के भिक्षुक बनकर घूमते हैं। अत: चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि समाज में कुष्ठ के रोगी के प्रति घृणा के भाव दूर हों।

चिकित्सा

आयुर्वेद में कुष्ठ रोग की चिकित्सा के लिये मुख्यत: खदिर और बाबची का उपयोग होता है। सुश्रुत में इसके लिए भल्लक तेल का उपयोग बताया गया है। चालमोगरा का तेल खाने और लगाने का भी विधान है। चालमोगरा के तेल का प्रयोग इस रोग में आधुनिक चिकित्सक भी करते हैं। इथाइल, एस्टर, प्रोमीन, सल्फ्रटोन, आइसोनेक्स और स्ट्रेप्टोमाइसीन इस रोग की मुख्य औषधियाँ हैं।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Tropic of Cancer
  2. 2.0 2.1 2.2 2.3 कुष्ठ (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 01 अगस्त, 2015।
  3. बैक्टीरिया
  4. Nerve leprosy
  5. Lapromatus leprosy

संबंधित लेख