बेडसा: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 54: Line 54:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थान}}
{{महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल}}{{महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थान}}
[[Category:महाराष्ट्र]][[Category:महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थान]][[Category:ऐतिहासिक स्थल]][[Category:मौर्य काल]][[Category:इतिहास कोश]][[Category:ऐतिहासिक स्थान कोश]]
[[Category:महाराष्ट्र]][[Category:महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल]][[Category:महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थान]][[Category:ऐतिहासिक स्थल]][[Category:मौर्य काल]][[Category:पर्यटन कोश]][[Category:इतिहास कोश]][[Category:ऐतिहासिक स्थान कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 12:34, 2 December 2014

बेडसा
विवरण 'बेडसा' महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ पहाड़ी पर कार्ले और भाजा के गुफ़ा मंदिरों के समान ही बौद्ध गुफ़ा मंदिर है।
राज्य महाराष्ट्र
स्थिति मुम्बई-पूना रेलमार्ग पर बड़गांव स्टेशन से 6 मील की दूरी पर स्थित।
संबंधित लेख महाराष्ट्र, कार्ले चैत्यगृह, महाराष्ट्र का इतिहास
अन्य जानकारी बेडसा की मुख्य गुफ़ा का मुखमण्डप सौन्दर्य की दृष्टि से उच्च कोटि का है। इसकी तुलना कार्ले के अलंकृत मुखमण्डप से की जा सकती है।


बेडसा अथवा 'वेदसा' महाराष्ट्र का एक ऐतिहासिक ग्राम है। यह कार्ले से 10 मील दक्षिण की ओर स्थित है। बेडसा की गणना गुहा वास्तु के उल्लेखनीय केन्द्र के रूप में की जाती है। पहाड़ी पर कार्ले और भाजा के गुफ़ा मंदिरों के समान ही बौद्ध गुफ़ा मंदिर है, जिनमें एक चैत्य गुफ़ा भी सम्मिलित है।

  • यह मुम्बई-पूना रेलमार्ग पर बड़गांव स्टेशन से 6 मील की दूरी पर स्थित है।[1]
  • बेडसा की गुफ़ाओं से ज्ञात होता है कि यहाँ के कलाकार ने किस प्रकार काष्ठ शिल्प से प्रस्तर शिल्प को अपनाया था।
  • इस ऐतिहासिक स्थान के शिलाश्रयों में चैत्य गृह के सभी लक्षण विद्यमान हैं।
  • यहाँ की गुफ़ाओं के मुखमण्डप में दो बड़े स्तम्भ हैं। इन्हें कार्ले की गुफ़ा के स्तम्भों की भाँति स्वतंत्र स्तम्भ नहीं माना जा सकता। इन स्तम्भों पर अशोक कालीन स्तम्भों का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। ये स्तम्भ अठपहलु हैं। इन स्तम्भों के शीर्ष अत्यंत सुन्दर हैं तथा यह युगल आरोहियों से अलंकृत हैं।
  • बेडसा में मानव एवं पशु दोनों की आकृतियों का सफल शिल्पांकन किया गया है।
  • गुफ़ा के मुखमण्डप के ऊपर शायद संगीतशाला थी तथा पिछली दीवार पर एक प्रवेश द्वार था।
  • गुहा के मुख्य द्वार का पूरा भाग वेदिका अलंकरण से सुसज्जित है। समस्त मुखपट्ट वास्तव में वास्तु एवं शिल्पकला का उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।
  • बेडसा की मुख्य गुफ़ा का मुखमण्डप सौन्दर्य की दृष्टि से उच्च कोटि का है। इसकी तुलना कार्ले के अलंकृत मुखमण्डप से की जा सकती है।
  • चैत्यशाला के अन्दर का मण्डप 45 फुट 6 इंच लम्बा एवं 21 फुट चौड़ा है। इस चैत्यशाला के समीप ही आयताकार विहार है। उसके चौकोर मण्डप का पिछला भाग वृत्ताकार है तथा तीनों ओर चौकोर कोठरियाँ बनी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 875 |

संबंधित लेख