22 फ़रवरी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
Line 40: Line 40:


==22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति==
==22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति==
* [[1949]] - [[लालदुहोमा]] - भारतीय राज्य [[मिज़ोरम के मुख्यमंत्री]] हैं।
* [[1922]] - [[एस. एच. रज़ा]] - [[भारत]] में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।
* [[1922]] - [[एस. एच. रज़ा]] - [[भारत]] में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।
* 1732 - [[अमेरिका]] के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
* 1732 - [[अमेरिका]] के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।

Latest revision as of 10:35, 1 February 2024


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 22 फ़रवरी वर्ष का 53 वाँ दिन है। साल में अभी और 312 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 313 दिन)

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1495 - फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
  • 1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
  • 1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1775 - यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
  • 1784 - चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
  • 1845 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
  • 1848 - लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
  • 1907 - लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
  • 1935 - व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
  • 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
  • 1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
  • 1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
  • 1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
  • 1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
  • 1979 - कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1980 - अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।
  • 1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
  • 1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
  • 1992 - खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
  • 1995 - उत्तरी आयरलैंड की समस्या की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
  • 1996 -
    • जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
    • स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
  • 1998 - जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
  • 1999 - भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
  • 2005 -
    • ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
    • दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
  • 2006 - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
  • 2007 - ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
  • 2008 -
    • समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
    • ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
  • 2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

22 फ़रवरी को हुए निधन

22 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख