मिसीसिपी नदी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''मिसीसिपी नदी''' अमरीका और [[उत्तरी अमेरिका|उत्तरी अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 16: Line 16:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
 
{{विश्व की नदियाँ}}
[[Category:नदियाँ]][[Category:भूगोल कोश]]
[[Category:विश्व की नदियाँ]][[Category:नदियाँ]][[Category:भूगोल कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 11:03, 15 May 2014

मिसीसिपी नदी अमरीका और उत्तरी अमरीका की सबसे लम्बी नदी है। इस नदी की लम्बाई लगभग 3,730 किलोमीटर है। यह नदी 'इतास्का' नामक झील से निकलती है और मैक्सिको की खाड़ी में जाकर गिरती है। मिसीसिपी का नाम एक मूल अमरीकी आदिवासी भाषा से आता है, जिसे 'आनिश्नाबे' या 'ओजिब्वे' कहते हैं। इसमें इस नदी को 'मिसि-ज़िइबी' कहा जाता था, जिसका अर्थ है- "महान नदी"। यह नाम फ़्राँसीसी स्रोतों ने बिगाड़कर 'मिसीसिपी' कर दिया।

  • यह नदी पूरी तरह संयुक्त राज्य अमरीका के क्षेत्र के भीतर बहती है।
  • मिसीसिपी नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की 'इटास्का' या 'इतास्का' झील में है, जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है।
  • यह नदी लगभग 2,320 मील का सफ़र तय करके मैक्सिको की खाड़ी में डेल्टा बनाकर विलय हो जाती है।
  • मिसीसिपी नदी को बहुत-सी उपनदियाँ जल प्रदान करती हैं और इसका जलसंभर में 31 अमरीकी राज्य और दक्षिणी कनाडा का कुछ भूभाग आता हैं।
  • यह नदी विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है और पानी के प्रति-घंटे बहाव की मात्रा में दसवी सबसे बड़ी है।
  • मिसीसिपी के किनारे मूल अमरीकी आदिवासी क़बीले 10,000 वर्षों से रहते थे। बहुत-से शिकार-जुगाड़ का जीवन बसर करते थे, लेकिन इनमें से कुछ कृषि आधारित समाजों में भी रहते थे।
  • यूरोपियाई उपनिवेशीकरण के बाद बहुत-से यूरोपीय मूल के लोग यहाँ आकर बस गए और ज़्यादातर मूल आदिवासियों को या तो खदेड़ दिया गया या मार डाला गया।
  • कुछ काल के लिए तो यह महान नदी यूरोपियाई लोगों के यहाँ से आगे पश्चिम में फैलने में बाधा बनी रही, लेकिन धीरे-धीरे इसे नावी यातायात के लिए प्रयोग किया जाने लगा।
  • मिसीसिपी नदी अपने बहाव से अपने जलसंभर क्षेत्र में इतनी उपजाऊ मिट्टी डालती है कि इसे विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्रों में गिना जाता है।
  • इस नदी को अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी भागों के बीच की सीमा रेखा माना जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख