अन्नामलाई पहाड़ियाँ
अन्नामलाई पहाड़ियाँ
| |
[[चित्र:Anamalai-Hills.jpg|अन्नामलाई पहाड़ियाँ, तमिलनाडु|200px|center]]
| |
विवरण | 'अन्नामलाई पहाड़ियाँ' तमिलनाडु राज्य में एलिफ़ैंट पर्वतमाला के नाम से भी विख्यात है तथा इस पहाड़ी पर शीशम, चन्दन, सागौन व साबुदाने के पेड़ों से युक्त सघन वन इस क्षेत्र के ज़्यादातर हिस्से को ढंकते हैं। |
देश | भारत |
राज्य | तमिलनाडु |
निर्देशांक | 10° 10′ 16″ उत्तर, 77° 3′ 48″ पूर्व |
मानचित्र लिंक | गूगल मानचित्र |
ऊंचाई | 2,695 मी. (8,842 फीट) |
संबंधित लेख | तमिलनाडु, पृथ्वी, श्रीविल्लीपुत्तूर |
अन्य जानकारी | अन्नामलाई पहाड़ियाँ पूर्वी व पश्चिमी घाटों का संधिस्थल है और पश्चिमोत्तर व दक्षिण-पूर्व की ओर उन्मुख हैं। |
अन्नामलाई पहाड़ियाँ (अंग्रेज़ी:Anaimalai Phahadi), पश्चिमी घाट, तमिलनाडु राज्य, दक्षिण-पूर्वी भारत, एलिफ़ैंट पर्वतमाला के नाम से भी विख्यात है।
- अन्नामलाई पहाड़ियाँ पूर्वी व पश्चिमी घाटों का संधिस्थल है और पश्चिमोत्तर व दक्षिण-पूर्व की ओर उन्मुख हैं।
- 2,695 मीटर ऊँची अनाई चोटी इस शृंखला के बिल्कुल दक्षिण-पश्चिमी छोर पर स्थित दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है।
- अभिनूतन युग (होलोसीन इपॉक) में पृथ्वी की आन्तरिक अवरोधी हलचल से निर्मित अन्नामलाई की पहाड़ियाँ 1,000 मीटर की ढलान पर चबूतरेदार श्रेणियों का निर्माण करती हैं।
- शीशम, चन्दन, सागौन व साबुदाने के पेड़ों से युक्त सघन वन इस क्षेत्र के ज़्यादातर हिस्से को ढंकते हैं।
- एल्युमीनियम व लौह धातु के ऑक्साइड से युक्त यहाँ की मिट्टी चित्तीदार लाल व भूरी है।
- जिसका उपयोग भवन व सड़क के निर्माण में होता है।
- अव्यवस्थित आबादी वाली इन पहाड़ियों पर कडार, मरवार व पूलिया लोग निवास करते हैं और उनकी अर्थव्यवस्था शिकार, संग्रहण व झूम खेती पर आधारित है।
- जिन जगहों पर जंगलों की कटाई हो रही है, वहाँ चाय, कॉफ़ी व रबड़ के बाग़ लगाए जा रहे हैं।
- यहाँ पर मुख्यत: घरेलू सामान, जैसे टोकरी, नारियल जटा उसकी चटाई, धातु की सामग्री व बीड़ी बनाने के उद्योग हैं।
- श्रीविल्लीपुत्तूर, उत्तमपलैयम और मानूर यहाँ के महत्त्वपूर्ण नगर हैं।
|
|
|
|
|