नरेसर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:56, 3 July 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''नरेसर''' अथवा 'नलेसर' ग्वालियर, मध्य प्रदेश का एक ऐ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

नरेसर अथवा 'नलेसर' ग्वालियर, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक ग्राम था। एक मत के अनुसार ग्वालियर के दुर्ग से प्राय: 10 मील (लगभग 16 कि.मी.) उत्तर-पूर्व के अंतर्गत बसे हुए इस ग्राम का अभिज्ञान नरराष्ट्र से किया जा सकता है।[1]

'नरराष्ट्रं च निर्जित्य कुंतिभोजमुपाद्रवत्, प्रीतिपूर्व च तरयासो प्रतिजग्राह शासनम्'[2]

अर्थात् "सहदेव ने अपनी दिग्विजय यात्रा के प्रसंग में नरराष्ट्र को जीतकर कुंतिभोज पर चढ़ाई की।"

  • ग्वालियर के दुर्ग से प्राय: 10 मील की दूरी पर उत्तर-पूर्व वनप्रांत के अंतर्गत नरेसर ग्राम के खंडहर उपस्थित हैं।
  • 11वीं-12वीं शतियों के मंदिरों तथा मूर्तियों के ध्वंसावशेष भी यहाँ से प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश शैव मत से संबंध रखते हैं।
  • नरराष्ट्र और नरेसर नामों में ध्वनिसाम्य तो है ही, इसके अतिरिक्त नरेसर बहुत प्राचीन भी है, क्योंकि यहाँ से अनेक पूर्व मध्यकालीन मंदिरों तथा मूर्तियों के ध्वंसावशेष भी मिले हैं।
  • नरेसर के खंडहर विस्तीर्ण भू-भाग में फैले हुए हैं, और संभव है कि यहाँ से उत्खनन में और अधिक प्राचीन अवशेष प्राप्त हों।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 482 |
  2. महाभारत, सभापर्व, 31, 6.

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः