जॉर्ज यूल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:28, 4 June 2017 by कविता बघेल (talk | contribs) ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=George-Yule.jpg |चित्र का नाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
जॉर्ज यूल
पूरा नाम जॉर्ज यूल
जन्म 1829
जन्म भूमि स्टोनहेवन
मृत्यु 1892
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चौथे अध्यक्ष
अन्य जानकारी जॉर्ज यूल भारतीय समाज के बीच अपने विशाल दृष्टिकोण, उदारवादी विचार और भारतीय महत्वाकांक्षाओं के प्रति सम्मान के लिए जाने जाते थे।
अद्यतन‎

जॉर्ज यूल (अंग्रेज़ी: George Yule, जन्म: 1829, स्टोनहेवन; मृत्यु: 1892) इंग्लैंड और भारत में स्कॉटलैंड के एक व्यापारी थे, जिन्होंने 1888 में इलाहाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चौथे अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वह पहले गैर-भारतीय थे, जो उस कार्यालय को आयोजित करते थे। वह लंदन के जॉर्ज यूल एंड कंम्पनी के संस्थापक थे और कलकत्ता के एंड्रयू यूल एंड कंम्पनी, के अध्यक्ष थे।

परिचय

जॉर्ज यूल का जन्म 1829, स्टोनहेवन में हुआ था। वह एक ऐसी शख्सियत थे, जो भारतीयों से अपरिचित नहीं थे और गंभीर रूप से उनके कल्याण और उन्नति में रुचि रखते थे। डब्लू. सी. बनर्जी के आग्रह पर उन्होंने इलाहाबाद में कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता स्वीकार की। वह उद्योगपति वर्ग से ताल्लुक रखते थे। वह कलकत्ता की मशहूर एंड्रयू यूल कॉरपोरेशन के मालिक थे। वे कलकत्ता के फौजदार और कुछ समय तक इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रहे।[1]

व्यक्तित्व

जॉर्ज यूल भारतीय समाज के बीच अपने विशाल दृष्टिकोण, उदारवादी विचार और भारतीय महत्वाकांक्षाओं के प्रति सम्मान के लिए जाने जाते थे। सुरेंद्रनाथ बनर्जी के मुताबिक वह ‘’एक पक्के स्कॉचमैन थे, जो किसी भी चीज को गहराई से परख लेते थे, और अपने विचारों को स्पष्टता से बिना हिचक के रखते थे, जैसा कि एक स्कॉचमैन करता है।‘’ जिस मुस्तैदी से उन्होंने कांग्रेस का निमंत्रण स्वीकार किया और जिस योग्यता से उन्होंने इलाहाबाद अधिवेशन का संचालन किया। इसके चलते वह भारतीय समाज में एक शक्तिशाली और मशहूर व्यक्ति बन गए और इसी वजह से भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को बढ़ावा मिला। कांग्रेस का एक दल जो साल 1889 में ब्रिटिश जनता के लिए हुए राजनीतिक सुधारों का समर्थन करने के लिए लंदन गया था, तो वहाँ जॉर्ज यूल ने उनकी काफ़ी सहायता की। इंग्लैंड में अपनी सेवानिवृत्ति के दौरान भी ब्रिटिश कमेटी के सदस्य के तौर पर उन्होंने कांग्रेस के कार्यों का पुरजोर समर्थन किया।

निधन

जॉर्ज यूल को भारतीय जीवनकाल के दौरान आधिकारिक और गैर आधिकारिक रूप से काफी सम्मान, सराहना मिली। उनका निधन का 1892 में हो गया।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 2017। जॉर्ज यूल (हिंदी) inc.in/organization।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः