रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:00, 10 June 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे''' (जन्म- 3 जुलाई 1886, मृ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे (जन्म- 3 जुलाई 1886, मृत्यु- 6 जून, 1957) दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान थे और वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष और प्रोफेसर के पद पर रहे। इसके बाद इसी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी बने।

परिचय

रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का जन्म 3 जुलाई 1886 को हुआ था। शिक्षा पूरी करने के बाद आप पूना के फर्ग्यूसन कॉलेज में पहले अंग्रेजी के और फिर तत्वज्ञान के प्राध्यापक नियुक्त हुए। बाद में आपने यह कार्य छोड़कर 'अध्यात्म विद्यापीठ' नामक संस्था की स्थापना की। दिसम्बर 1927 ई. में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष और प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई।[1]

रचना

रानाडे की अध्यात्मिक विषयों पर शोध करना और उनके प्रचार-प्रसार करने में रुचि थी। आपने सांगली में 'अध्यात्म विद्या मंदिर' की स्थापना की। अंग्रेजी और मराठी में 1922 और 1927 के बीच आपने भारतीय दर्शन और अध्यात्म पर 13 मानक ग्रंथों की रचना की। आपने 'अध्यात्म विद्यापीठ' नामक संस्था की स्थापना की। इसका उद्देश्य 16 खंडों में भारतीय दर्शन का इतिहास प्रकाशित करना था। इस क्रम में कुछ खंड प्रकाशित हो चुके थे।

मृत्यु

रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का 6 जून, 1957 ई. को निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 729 |

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः