कबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

कबर उत्तर प्रदेश राज्य के रुहेलखंड में स्थित एक ग्राम है, जो प्राचीन नगर शेरगढ़ का एक भाग है। यह देवरानियाँ स्टेशन[1] से सात मील (लगभग 11.2 कि.मी.) की दूरी पर स्थित है।

  • कबर में पहले हिंदुओं का राज्य था।
  • जलालुद्दीन ख़िलजी ने 1290 ई. में इसे पहली बार हिंदुओं से छीन लिया था।
  • 1540 ई. में शेरशाह सूरी ने यहाँ शेरगढ़ का क़िला बनवाया।
  • कबर के दक्षिण में एक सुंदर ताल है, जिसे 'ख्वास ताल' कहते हैं। इसे शेरशाह के सेनापति ख्वास ख़ाँ मसनद अली ने बनवाया था।
  • कबर से उत्तर-पश्चिम की ओर 'रानीताल' है, जिसे किंवदंती के अनुसार राजा बेन की रानी केतकी ने बनवाया था।
  • राजा बेन या वेणु के विषय में रुहेलखंड में अनेक लोककथाएं प्रचलित हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. उत्तर पूर्व रेलवे
  • ऐतिहासिक स्थानावली | पृष्ठ संख्या= 136-137| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार


संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः