बालाजी मंदिर, वाराणसी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
Line 16: Line 16:
{{वाराणसी}}  
{{वाराणसी}}  
[[Category:हिन्दू मन्दिर]]
[[Category:हिन्दू मन्दिर]]
[[Category:उत्तर प्रदेश]][[Category:वाराणसी]][[Category:उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल]][[Category:हिन्दू धार्मिक स्थल]][[Category:धार्मिक स्थल कोश]][[Category:पर्यटन कोश]][[Category:हिन्दू धर्म कोश]]
[[Category:उत्तर प्रदेश]][[Category:वाराणसी]][[Category:उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल]][[Category:हिन्दू धार्मिक स्थल]][[Category:धार्मिक स्थल कोश]][[Category:पर्यटन कोश]][[Category:हिन्दू धर्म कोश]][[Category:धर्म कोश]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 12:16, 21 March 2014

[[चित्र:Balaji-Temple-Varanasi.jpg|thumb|बालाजी मंदिर, वाराणसी]] बालाजी मंदिर वाराणसी में स्थित वैष्णव मंदिरों में से एक है। काशी (वाराणसी) और मंदिर एक दूसरे के पूरक ही नहीं बल्कि पहचान भी हैं। इस प्राचीन जीवंत शहर में कल्पनाओं से अधिक मंदिर विद्यमान हैं। जिनमें देवी-देवताओं की प्रतिमा श्रद्धालुओं को सम्मोहित कर लेती है। इस शहर के प्रसिद्ध घाट हों या गली-मोहल्ले अथवा विश्वविद्यालय, यहां तक कि घरों में भी मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों से निकलने वाले मंत्रों, घण्ट-घड़ियालों की आवाज़ एवं माथे पर त्रिपुण्ड का लेपन किये लोग काशी की धार्मिकता का प्रमाण देते हैं।

स्थापना

वाराणसी के घाटों पर अनेक मंदिर हैं। उन्हीं मंदिरों में से पंचगंगा घाट पर स्थित है बाला जी का मंदिर। घाट के बिल्कुल उपर स्थित इस मंदिर में बाला जी एवं उनकी पत्नी श्रीदेवी एवं भूदेवी की प्रतिमा स्थापित है। छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बाला जी के इस मंदिर की सुंदरता बगल से ही प्रवाहमान माँ गंगा की अविरल धारा से और बढ़ जाती है। इस मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर वर्तमान में बाकी का हिस्सा निर्माणाधीन है। मंदिर के इतिहास के बारे में पुजारी भालचंद्र गोकर्ण ने बताया कि कई सौ वर्ष पहले बाला जी की मूर्ति घाट किनारे ही निवास करने वाले एक ग़रीब ब्राह्मण को गंगा में मिली थी। उस ब्राह्मण ने मूर्ति को वहीं एक पेड़ के नीचे स्थापित कर दिया। सन 1857 के पहले पेशवाओं ने इस मूर्ति की स्थापना मंदिर में की।[1]

महत्त्व

बाला जी के दर्शन-पूजन के माहात्म्य के बारे में बताया जाता है कि इनके दर्शन से व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं और धन सम्पदा की प्राप्ति होती है। इस मंदिर में शारदीय नवरात्र में वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस दौरान नौ दिनों तक बाला जी का अलग-अलग तरीके से श्रृंगार होता है। जिनके दर्शन के लिए काफी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर में पहुंचते हैं। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के दिन इनका विषेश रूप से मक्खन से श्रृंगार किया जाता है। यह अनूठा श्रृंगार बालाजी मंदिर का प्रतीक बन गया है।

दर्शन करने का समय

बालाजी मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक एवं सायं साढ़े 5 बजे से साढ़े 7 बजे तक खुला रहता है। मंदिर में सुबह की आरती साढ़े 6 बजे एवं शयन आरती सायं 7 बजे होती है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वैष्णव मन्दिर (हिंदी) काशी कथा। अभिगमन तिथि: 10 जनवरी, 2014।

संबंधित लेख