सचिन तेंदुलकर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
Line 101: | Line 101: | ||
==सचिन के शतकों का ब्यौरा== | ==सचिन के शतकों का ब्यौरा== | ||
{| width="100%" | |||
|-valign="top" | |||
| | |||
{| class="bharattable-purple" border="1" | {| class="bharattable-purple" border="1" | ||
|+ सचिन का टेस्ट मैच में शतकों का ब्यौरा | |+ सचिन का टेस्ट मैच में शतकों का ब्यौरा | ||
Line 468: | Line 471: | ||
| ड्रॉ | | ड्रॉ | ||
|} | |} | ||
| | |||
{| class="bharattable-purple" border="1" | {| class="bharattable-purple" border="1" | ||
|+ सचिन का वनडे मैच में शतकों का ब्यौरा | |+ सचिन का वनडे मैच में शतकों का ब्यौरा | ||
Line 815: | Line 817: | ||
| 12 मार्च, 2011 | | 12 मार्च, 2011 | ||
| हार | | हार | ||
|} | |||
|} | |} | ||
Revision as of 19:49, 5 January 2012
सचिन तेंदुलकर
| |||
व्यक्तिगत परिचय
| |||
पूरा नाम | सचिन रमेश तेंदुलकर | ||
अन्य नाम | मास्टर ब्लास्टर, लिटिल मास्टर, तेंदल्या, लिटिल चैंपियन | ||
जन्म | 24 अप्रैल, 1973 | ||
जन्म भूमि | मुंबई | ||
ऊँचाई | 5 फुट 5 इंच | ||
पत्नी | अंजलि | ||
संतान | पुत्र-अर्जुन, पुत्री-सारा | ||
खेल परिचय
| |||
बल्लेबाज़ी शैली | दाएँ हाथ | ||
गेंदबाज़ी शैली | दायें हाथ के लेग स्पिन | ||
टीम | भारत,एशिया XI,मुंबई,मुंबई इंडियंस,यॉर्कशायर | ||
भूमिका | बल्लेबाज | ||
पहला टेस्ट | 15 नवम्बर, 1989 बनाम पाकिस्तान, कराची | ||
आख़िरी टेस्ट | 3 अगस्त, 2010 बनाम श्रीलंका | ||
पहला वनडे | 18 दिसंबर, 1989 बनाम पाकिस्तान, गुजरांवाला | ||
आख़िरी वनडे | 24 फ़रवरी, 2010 बनाम दक्षिण अफ्रीका | ||
कैरियर आँकड़े
| |||
प्रारूप | टेस्ट क्रिकेट | एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय | टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय |
मुक़ाबले | 169 | 453 | 1 |
बनाये गये रन | 13,837 | 18,111[1] | 10 |
बल्लेबाज़ी औसत | 56.02 | 45.16 | 10.0 |
100/50 | 48/54 | 48/95 | - |
सर्वोच्च स्कोर | 248* | 200* | - |
फेंकी गई गेंदें | 3,982 | 8,020 | - |
विकेट | 44 | 154 | - |
गेंदबाज़ी औसत | 52.22 | 44.40 | - |
पारी में 5 विकेट | 0 | 2 | - |
मुक़ाबले में 10 विकेट | 0 | नहीं है | - |
सर्वोच्च गेंदबाज़ी | 3/10 | 5/32 | - |
कैच/स्टम्पिंग | 106 | 134 | 1 |
बाहरी कड़ियाँ | CricketArchive | ||
अद्यतन | 18:40, 3 अप्रॅल 2011 (IST) |
- सचिन रमेश तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट में भगवान की तरह माना जाता है। 20वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में भारत के महानतम बल्लेबाज़ों में से एक हैं। सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल, 1973 को मुम्बई में हुआ।
- सचिन क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वे बल्लेबाज़ी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।
- सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट व एकदिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। इसके साथ टेस्ट क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने वाले वे विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।
- सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे सन 2008 में पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है।
- वे क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्वभर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर कह कर बुलाते हैं।
thumb|left|विश्व कप ट्रॉफी के साथ सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और एस. श्रीसंत
जीवन परिचय
राजापुर के सारस्वत ब्राह्मण परिवार में जन्मे सचिन का नाम उनके पिता रमेश तेंदुलकर ने उनके चहेते संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था। उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने उन्हें खेलने के लिये प्रोत्साहित किया था। सचिन के एक भाई नितिन तेंदुलकर और एक बहन सवितई तेंदुलकर भी हैं। 1995 में सचिन तेंदुलकर का विवाह अंजलि तेंदुलकर से हुआ, वो पेशे से डॉक्टर हैं। सचिन की दो संतान है - पुत्री सारा और पुत्र अर्जुन। क्रिकेट के अलावा वे अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं।
आरंभिक जीवन
सचिन ने शारदाश्रम विद्यामंदिर में अपनी शिक्षा ग्रहण की। तेज़ गेंदबाज़ बनने के लिये उन्होंने एम.आर.एफ. पेस फाउंडेशन के अभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की। पर वहाँ तेज़ गेंदबाज़ी के कोच डेनिस लिली ने उन्हें पूर्ण रूप से अपनी बल्लेबाज़ी पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। रमाकांत आचरेकर के निर्देशन में अल्पायु में ही क्रिकेट खेलना शुरू करके तेंदुलकर ने 1988 में स्कूल के एक हॅरिस शील्ड मॅच में विनोद कांबली के साथ खेलते हुए 664 रन की भागीदारी बनाकर स्कूल क्रिकेट में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस धमाकेदार जोडी के अद्वितीय प्रदर्शन के कारण एक गेंदबाज तो रो ही दिया और विरोधी पक्ष ने मैच आगे खेलने से इंकार कर दिया। सचिन ने इस मैच में 320 रन और प्रतियोगिता में हज़ार से भी ज़्यादा रन बनाये। युवाकाल में तेंदुलकर घंटों अपने कोच के साथ अभ्यास करते थे। उनके कोच स्टम्प्स पर एक रुपये का सिक्का रख देते, और जो गेंदबाज़ सचिन को आउट करता, वह् सिक्का उसी को मिलता था। और यदि सचिन बिना आउट हुये पूरे समय बल्लेबाज़ी करने में सफल हो जाते, तो ये सिक्का उन्हें मिलता था। सचिन के अनुसार उस समय उनके द्वारा जीते गये 13 सिक्के आज भी उन्हें सबसे ज़्यादा प्रिय हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण
सचिन|thumb|leftthumb|left|सचिन बल्लेबाज़ी करते हुए
Sachin Tendulkar
उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुंबई के लिये 14 वर्ष की उम्र मे खेला। सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण 15 नवम्बर, 1989 को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कराची में किया तथा सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच भी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 18 दिसम्बर 1989 को खेला। सचिन 27 वर्ष की आयु तक 59 शतक (टेस्ट मैचों में 28, और एकदिवसीय क्रिकेट में 31) बना चुके थे। 46 शतक बनाकर उन्होंने सुनील गावस्कर, डेस्मंड हेन्स और विवियन रिचडर्स जैसे क्रिकेट के पूर्व महारथियों के स्थापित कीर्तिमान तोड़ दिए। वह एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह दो बार भारतीय टीम के कप्तान बने। टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी तेंदुलकर ने 16 वर्ष की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। अद्भुत बल्लेबाज़ी करते हुए 20वीं सदी के अंत तक लगभग 11 वर्षो के पेशेवर खेल जीवन में उन्होंने 54.84 रन का ख़ासा ऊँचा टेस्ट औसत बनाए रखा, जो ग्रेग चैपल, विवियन रिचडर्स, जावेद मियांदाद, ब्रायन लारा और सुनील गावस्कर जैसे धुरंधरों के रन औसत से कहीं अधिक है। पाँच फुट चार इंच लंबे तेंदुलकर अपने क़द की कमी को अपने पैरों के फुर्तीलेपन से पूरा करते हैं। क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक सर डोनॉल्ड ब्रेडमैन ने तेंदुलकर की यह कहते प्रशंसा की कि पिछले 50 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले बेशुमार बल्लेबाज़ों में सिर्फ़ तेंदुलकर उनकी शैली के निकट पहुँच सके हैं।
सचिन तेंदुलकर के नाम कई बडे़ कीर्तिमान
सचिन के शतकों का ब्यौरा
वीथिका |
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ Sachin Tendulkar (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल) espncricinfo.com। अभिगमन तिथि: 3 अप्रॅल, 2011।
संबंधित लेख