उक्कठ
उक्कठ अंबट्ठसुत्त में उल्लिखित कौशल महाजनपद का एक नगर था। अभिधानप्पदीपिका में उक्कठ का उत्तरी भारत के बीस नगरों की सूची में नाम है। साकेत तथा श्रावस्ती के अतिरिक्त यह नगर भी बौद्धकाल में कोसलदेश का ख्याति प्राप्त नगर रहा होगा। इसका अभिज्ञान अनिश्चित है।