रामगंगा
रामगंगा भारत की एक नदी है, जो लघु हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं से निकलती है। यह नदी उत्तराखंड के गढ़वाल ज़िले के कुमाऊँ क्षेत्र में हिमालय श्रेणी के दक्षिणी भाग से नैनीताल के निकट निकलती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होती है।
- मध्य काल के मुसलमान साहित्यकारों ने इसी नदी को 'राहिब' लिखा है।
- यह नदी शायद वाल्मीकि रामायण, अयोध्या काण्ड[1] में वर्णित 'उत्तरगा नदी' है।
'वासंकृत्वा सर्वतीर्थे तीर्त्वाचोत्तरंगा नदीम्, अन्यानदीश्च विविधै: पार्वतीयैस्तुरंगमै:।'
- रामगंगा कुमाऊँ की पहाडि़यों से निकलकर गंगा में कन्नौज, उत्तर प्रदेश के पास गिरती है।[2]
|
|
|
|
|