नागालैंड की कृषि
- नागालैंड मूलत: कृषि प्रधान राज्य है। लगभग 70 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है।
- राज्य में कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है।
- चावल यहाँ का मुख्य भोजन है।
- कुल कृषि योग्य क्षेत्र के 70 प्रतिशत में धान की खेती होती है और राज्य के कुल खाद्यान्न उत्पादन का 75 प्रतिशत चावल है।
- यहाँ मुख्यत: ‘स्लेश और 'बर्न' खेती प्रचलित है, जिसे स्थानीय तौर पर 'झूम' के नाम से जाना जाता है।
- क़्ररीब 1,01,400 हेक्टेयर क्षेत्र में झूम खेती और शेष में सीढ़ीदार खेती होती है। इस वर्ष राज्य का खाद्य उत्पादन 3,86,300 मीट्रिक टन था।
- 16,57,587 हेक्टेयर के कुल भूमि क्षेत्र में से क़्ररीब 8,35,436 हेक्टेयर क्षेत्र में वन है।
- कोहिमा ज़िले में 'इंतंकी' और 'पुलीबादजे', तुएनसांग में फाकिम और दीमापुर में रंगापहाड नामक वन्यजीव अभयारण्य तथा राष्ट्रीय उद्यान हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख