जोरा
जोरा मध्य प्रदेश के मोरेना ज़िले का एक नगर है। यह आगरा से 80 मील की दूरी पर दक्षिण तथा ग्वालियर से 32 मील की दूरी पर उत्तर-पश्चिम मध्य रेलवे पर स्थित है।
- मध्य प्रदेश के इस ऐतिहासिक नगर में करोली सरदारों द्वारा बनवाए गए प्राचीन दुर्ग के ध्वंसावशेष हैं।
- यहाँ जोरा राजकीय कार्यालय, विद्यालय, औषधालय, डाकघर, सराय, नगरपालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग के भवन तथा थाना भी है।
- तहसील का क्षेत्रफल लगभग 593 वर्ग मील तथा जनसंख्या 1,17,151 (1951) है।
- जोरा तहसील की मुख्य फ़सलें चना, ज्वार, बाजरा तथा गेहूँ हैं।[1]
|
|
|
|
|