कैलाश चंद्र जोशी
(Redirected from Kailash Chandra Joshi)
कैलाश चंद्र जोशी
| |
पूरा नाम | कैलाश चंद्र जोशी |
जन्म | 14 जुलाई, 1929 |
जन्म भूमि | हाटपिपल्या, देवास, आज़ादी पूर्व |
मृत्यु | 24 नवंबर, 2019 |
मृत्यु स्थान | भोपाल, मध्य प्रदेश |
पति/पत्नी | तारा जोशी |
संतान | तीन पुत्र, तीन पुत्रियाँ |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश- 26 जून, 1977 से 17 जनवरी, 1978 तक |
संबंधित लेख | मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री |
अन्य जानकारी | कैलाश चंद्र जोशी राज्य के प्रथम गैर कॉग्रेसी मुख्यमंत्री थे। वह 8 बार विधायक और 2 बार लोकसभा सदस्य और एक बार राज्यसभा सदस्य रहे। |
कैलाश चंद्र जोशी (अंग्रेज़ी: Kailash Chandra Joshi, जन्म- 14 जुलाई, 1929, हाटपिपल्या, देवास; मृत्यु- 24 नवंबर, 2019, भोपाल, मध्य प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। वह 26 जून 1977 से 17 जनवरी 1978 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। कैलाश चंद्र जोशी राज्य के प्रथम गैर कॉग्रेसी मुख्यमत्री थे। वह 8 बार विधायक और 2 बार लोकसभा सदस्य और एक बार राज्यसभा सदस्य रहे।
- कैलाश चंद्र जोशी भोपाल से सांसद रहे। उनके बेटे दीपक जोशी प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
- 14 जुलाई, 1929 को देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील में कैलाश चंद्र जोशी का जन्म हुआ था।
- वे 1951 में स्थापित जनसंघ के संस्थापक सदस्य भी रहे। इसके बाद उन्होंने 1954 से 1960 तक देवास जिले में जनसंघ के मंत्री के तौर पर काम किया।
- 1955 में कैलाश चंद्र जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए।
- 1962 से लगातार सात बार बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य चुने गए।
- कैलाश चंद्र जोशी 1972 से 1977 तक मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रहे।
- आपात काल के समय में एक माह भूमिगत रहने के बाद 28 जुलाई, 1975 को विधान सभा के द्वार पर गिरफ़्तार होकर कैलाश चंद्र जोशी 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे।[1]
- 24 जून, 1977 को कैलाश चंद्र जोशी मध्य प्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हुए। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन, लंबे समय से थे बीमार (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 7 अक्टूबर, 2020।
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |