एल. गणेशन: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 46: | Line 46: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{मणिपुर के राज्यपाल}}{{राज्यपाल}} | {{मणिपुर के राज्यपाल}}{{राज्यपाल}} | ||
[[Category:राज्यपाल]][[Category:मणिपुर के राज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:मध्य प्रदेश के राज्य सभा सांसद]] | [[Category:राज्यपाल]][[Category:मणिपुर के राज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:मध्य प्रदेश के राज्य सभा सांसद]][[Category:अद्यतन]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Latest revision as of 10:07, 9 June 2022
एल. गणेशन
| |
पूरा नाम | एल. गणेशन |
अन्य नाम | ला गणेशन |
जन्म | 16 फ़रवरी, 1945 |
जन्म भूमि | तंजावुर, चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्यपाल, मणिपुर- 27 अगस्त, 2021 से |
अन्य जानकारी | एल. गणेशन ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में भी नजमा हेपतुल्ला की ही जगह ली थी। |
अद्यतन | 13:44, 28 अगस्त 2021 (IST)
|
एल. गणेशन (अंग्रेज़ी: L. Ganesan, जन्म- 16 फ़रवरी, 1945, तंजावुर, तत्कालीन मद्रास) तमिलनाडु से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें 22 अगस्त, 2021 को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने 27 अगस्त, 2021 से पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला की अगस्त 2021 की शुरुआत में सेवानिवृत्ति के बाद मणिपुर के राज्यपाल का पद रिक्त हो गया था।
- पूर्व राज्यसभा सांसद एल. गणेशन बीजेपी में कई पदों पर रह चुके हैं। वे तमिलनाडु बीजेपी यूनिट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- राष्ट्रपति के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, एल. गणेशन की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। एल. गणेशन मणिपुर के 17वें राज्यपाल होंगे। उनका कार्यकाल 5 सालों का होगा।
- एल. गणेशन ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में भी नजमा हेपतुल्ला की ही जगह ली थी। नजमा हेपतुल्ला रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले स्वास्थ्य कारणों की वजह से छुट्टी पर चली गईं थीं। जिसके बाद सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नजमा हेपतुल्ला अगस्त 2016 में मणिपुर की राज्यपाल बनी थीं।
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एल. गणेशन की मणिपुर के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी और कहा कि राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता के पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव था। एक ट्वीट में, द्रमुक अध्यक्ष ने गणेशन को एक बड़े भाई के रूप में संबोधित किया और अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ भाजपा नेता के स्नेही संबंधों को याद किया। स्टालिन ने ट्वीट में कहा- बड़े भाई ला गणेशन को बधाई... जिनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भाजपा के एल गणेशन होंगे मणिपुर के नए राज्यपाल (हिंदी) jagran.com। अभिगमन तिथि: 28 अगस्त, 2021।
संबंधित लेख
- पुनर्प्रेषित साँचा:राज्यपाल, उपराज्यपाल व प्रशासक