अश्वगंधा: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 10: Line 10:
====जड़====
====जड़====
इस औषधीय पौधे की मूल चार से आठ इंच लंबी, ऊपर से मटमैली, अन्दर से सफ़ेद और शंकु के आकार की होती है। यह नीचे से मोटी ऊपर से पतली, गोल व चिकनी होती है। गीली ताजी जड़ से घोड़े के मूत्र के समान तीव्र गंध आती है, जिसका स्वाद बहुत तीखा होता है। बरसात में इसके बीज बोये जाते हैं तथा जाड़े में फ़सल निकाली जाती है।

==रोपण==
अश्वगंधा उन स्थानों पर भी उग आता है, जहाँ अन्य वनौषधियाँ नहीं लग पातीं। पाँच किलोग्राम बीज लगभग एक हैक्टेयर भूमि में बोने के लिए पर्याप्त होते हैं। इन बीजों को पहले नर्सरी में उगाया जाता है और फिर उन्हें आधा-आधा मीटर की दूरी पर खेत में फैला देते हैं। अश्वगंधा की फ़सल को सिंचाई की आवश्यकता अधिक नहीं पड़ती। इस औषधीय पौधे को देखरेख एवं खाद आदि की इतनी जरूरत नहीं होती है, लेकिन अधिक वर्षा इसकी फ़सल के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। [[दिसम्बर]] में [[फूल]]-[[फल]] आने के बाद [[मार्च]] में अश्वगंधा की समूल फ़सल काट ली जाती है। जड़ों को कूट कर [[मिट्टी]] हटा देते हैं और पतली जड़ों को अलग कर मोटी जड़ों को औषधि प्रयोजन हेतु चुन लिया जाता है।
==शुद्धता परखना==
बाज़ारों में मिलने वाली अश्वगंधा की शुष्क जड़ 10 से 20 सेण्टीमीटर लंबी, छोटे-बड़े टुकड़ों के रूप में होती है। यह प्रायः खेती किए हुए पौधे की जड़ होती है। जंगली पौधों की अपेक्षा उसमें स्टार्च आदि अधिक होता है। आन्तरिक प्रयोग के लिए खेती वाले पौधे की जड़ तथा लेप आदि प्रयोग के लिए जंगली पौधे की जड़ ठीक बैठती है। असगंध दो प्रकार की होती है- छोटी तथा बड़ी। छोटी असगंध का क्षुप छोटा, परन्तु मूल बड़ा होता है। पूर्व में 'नागौरी असगंध' को 'देशी' भी कहते हैं। इसका क्षुप बड़ा तथा जड़ें छोटी व पतली होती हैं। बाज़ारों में असगंध की जाति के ही एक अन्य भेद 'फाकनज' की जड़ें भी मिला दी जाती हैं। कुछ व्यक्ति 'कन्वाव्ध्ययन असगंधा' को अश्वगंधा मान बैठते हैं, जबकि वह विषैली होती है और उसका आन्तरिक प्रयोग नहीं किया जाता है।
==औषधीय गुण==
==औषधीय गुण==
अश्वगंधा का प्रयोग [[भारत]] में प्राचीन समय से ही कारगर औषधी के रूप में होता है। इसके कुछ मुख्य औषधीय गुण निम्नलिखित हैं-
अश्वगंधा का प्रयोग [[भारत]] में प्राचीन समय से ही कारगर औषधी के रूप में होता है। औषधि के रूप में इसका उपयोग करके कई रोगों को दूर किया जा सकता है। इसके कुछ मुख्य औषधीय गुण निम्नलिखित हैं-
#इसके पौधे की पत्तियाँ त्वचा रोग, शरीर की सूजन एवं शरीर पर पड़े घाव और जख्म भरने जैसी समस्या से लेकर बहुत-सी बीमारियों में भी बहुत उपयोगी है। 
#इसके पौधे की पत्तियाँ त्वचा रोग, शरीर की सूजन एवं शरीर पर पड़े घाव और जख्म भरने जैसी समस्या से लेकर बहुत-सी बीमारियों में भी बहुत उपयोगी है। 
#अश्वगंधा के पौधे को पीसकर लेप बनाकर लगाने से शरीर की सूजन, शरीर की किसी विकृत ग्रंथि और किसी भी तरह के फुंसी-फोड़े को हटाने में काम आती है। 
#अश्वगंधा के पौधे को पीसकर लेप बनाकर लगाने से शरीर की सूजन, शरीर की किसी विकृत ग्रंथि और किसी भी तरह के फुंसी-फोड़े को हटाने में काम आती है। 

Revision as of 11:33, 9 May 2013

अश्वगंधा एक झाड़ीदार रोमयुक्त पौधा है। कहने को तो अश्वगंधा एक पौधा है, लेकिन यह बहुवर्षीय पौधा पौष्टिक जड़ों से युक्त है। अश्वगंधा के बीज, फल एवं छाल का विभिन्न रोगों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। इसे 'असंगध' एवं 'बाराहरकर्णी' भी कहते हैं। अश्वगंधा की कच्ची जड़ से अश्व जैसी गंध आती है, इसीलिए भी इसे 'अश्वगंधा' या 'वाजिगंधा' कहा जाता है। इसका सेवन करते रहने से अश्व जैसा उत्साह उत्पन्न होता है, अतः इसका नाम सार्थक है। सूख जाने पर अश्वगंधा की गंध कम हो जाती है।

प्राप्ति स्थान

अश्वगंधा सारे भारत में पश्चिमोत्तर भाग, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश में 5000 फीट की ऊँचाई तक पाई जाती है। मध्य प्रदेश के पश्चिमोत्तर ज़िले मंदसौर की मनासा तहसील में इसकी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है तथा सारे भारत की व्यावसायिक पूर्ति इसी स्थान से होती है। पहले यह नागौर (राजस्थान) में बहुत होता था और वहीं से सर्वत्र भेजा जाता था। अतः इसे 'नागौरी असंगध' भी कहा जाता था। यह नाम अभी भी प्रसिद्ध है।

आकृति

इसका क्षुप झाड़ीदार होता है, जो एक से चार फुट ऊँचा तथा बहुशाखीय होता है। अश्वगंधा की शाखाएँ गोलाकार रूप में चारों ओर फैली रहती हैं। कहीं-कहीं बड़े-बड़े वृक्षों के नीचे जलाशयों के समीप यह बारहों माह हरी-भरी स्थिति में पाया जाता है। आकार में यह छोटी कंटेरा जैसा परन्तु कण्टक रहित होता है।

पत्तियाँ

अश्वगंधा के पत्र जोड़े में अखण्डित अण्डाकार पाँच से दस सेण्टीमीटर लंबे तथा तीन से पाँच सेण्टीमीटर चौड़े होते हैं। ये आकार में लंबे, बीज छोटे लटवाकार से लेकर कहीं-कहीं पलाश के पत्ते सदृश बड़े होते हैं। डण्ठल बहुत ही छोटा होता है।

फूल

अश्वगंधा के फूल छोटे-छोटे कुछ लंबे, कुछ पीलाहरापन लिए चिलम के आकार के होते हैं। ये फूल शाखाओं के अग्र भाग पर खिलते हैं। इन पर भी डण्ठल के समान सफ़ेद रंग के छोटे-छोटे रोम होते हैं। फल छोटे-छोटे, गोल मटर या मकोय के फल के समान पहले हरे, फिर कार्तिक मास में पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं। ये रसभरी के फलों के समान दिखते हैं। अश्वगंधा के फल के अन्दर लोआव तथा कटेरी के बीजों के समान श्वेत असंख्यों बीज होते हैं। इन्हें यदि दूध में डाल दिया जाए तो वे उसे जमा भी देते हैं। शरद ऋतु में फूल आते हैं तथा कार्तिक मार्गशीर्ष में पकते हैं।

जड़

इस औषधीय पौधे की मूल चार से आठ इंच लंबी, ऊपर से मटमैली, अन्दर से सफ़ेद और शंकु के आकार की होती है। यह नीचे से मोटी ऊपर से पतली, गोल व चिकनी होती है। गीली ताजी जड़ से घोड़े के मूत्र के समान तीव्र गंध आती है, जिसका स्वाद बहुत तीखा होता है। बरसात में इसके बीज बोये जाते हैं तथा जाड़े में फ़सल निकाली जाती है।

रोपण

अश्वगंधा उन स्थानों पर भी उग आता है, जहाँ अन्य वनौषधियाँ नहीं लग पातीं। पाँच किलोग्राम बीज लगभग एक हैक्टेयर भूमि में बोने के लिए पर्याप्त होते हैं। इन बीजों को पहले नर्सरी में उगाया जाता है और फिर उन्हें आधा-आधा मीटर की दूरी पर खेत में फैला देते हैं। अश्वगंधा की फ़सल को सिंचाई की आवश्यकता अधिक नहीं पड़ती। इस औषधीय पौधे को देखरेख एवं खाद आदि की इतनी जरूरत नहीं होती है, लेकिन अधिक वर्षा इसकी फ़सल के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। दिसम्बर में फूल-फल आने के बाद मार्च में अश्वगंधा की समूल फ़सल काट ली जाती है। जड़ों को कूट कर मिट्टी हटा देते हैं और पतली जड़ों को अलग कर मोटी जड़ों को औषधि प्रयोजन हेतु चुन लिया जाता है।

शुद्धता परखना

बाज़ारों में मिलने वाली अश्वगंधा की शुष्क जड़ 10 से 20 सेण्टीमीटर लंबी, छोटे-बड़े टुकड़ों के रूप में होती है। यह प्रायः खेती किए हुए पौधे की जड़ होती है। जंगली पौधों की अपेक्षा उसमें स्टार्च आदि अधिक होता है। आन्तरिक प्रयोग के लिए खेती वाले पौधे की जड़ तथा लेप आदि प्रयोग के लिए जंगली पौधे की जड़ ठीक बैठती है। असगंध दो प्रकार की होती है- छोटी तथा बड़ी। छोटी असगंध का क्षुप छोटा, परन्तु मूल बड़ा होता है। पूर्व में 'नागौरी असगंध' को 'देशी' भी कहते हैं। इसका क्षुप बड़ा तथा जड़ें छोटी व पतली होती हैं। बाज़ारों में असगंध की जाति के ही एक अन्य भेद 'फाकनज' की जड़ें भी मिला दी जाती हैं। कुछ व्यक्ति 'कन्वाव्ध्ययन असगंधा' को अश्वगंधा मान बैठते हैं, जबकि वह विषैली होती है और उसका आन्तरिक प्रयोग नहीं किया जाता है।

औषधीय गुण

अश्वगंधा का प्रयोग भारत में प्राचीन समय से ही कारगर औषधी के रूप में होता है। औषधि के रूप में इसका उपयोग करके कई रोगों को दूर किया जा सकता है। इसके कुछ मुख्य औषधीय गुण निम्नलिखित हैं-

  1. इसके पौधे की पत्तियाँ त्वचा रोग, शरीर की सूजन एवं शरीर पर पड़े घाव और जख्म भरने जैसी समस्या से लेकर बहुत-सी बीमारियों में भी बहुत उपयोगी है। 
  2. अश्वगंधा के पौधे को पीसकर लेप बनाकर लगाने से शरीर की सूजन, शरीर की किसी विकृत ग्रंथि और किसी भी तरह के फुंसी-फोड़े को हटाने में काम आती है। 
  3. पोधे की पत्तियों को घी, शहद, पीपल इत्यादि के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर निरोग रहता है। 
  4. यदि किसी को चर्म रोग है तो उसके लिए भी अश्वगंधा जड़ी-बूटी बहुत लाभकरी है। इसका चूर्ण बनाकर तेल से साथ लगाने से चर्म रोग से निजात पाई जा सकती है। 
  5. उच्च रक्तचाप की समस्या से पीडि़त लोग यदि अश्वगंधा के चूर्ण का दूध के साथ नियमित सेवन करेंगे तो निश्चित तौर पर उनका रक्तचाप सामान्य‍ हो जाएगा।
  6. शरीर में कमजोरी या दुर्बलता को भी अश्वगंधा तेल से मालिश कर दूर किया जा सकता है, इतना ही नहीं गैस संबंधी समस्या में भी ये पौधा अत्यंत लाभदायक होता है। 
  7. साँस संबंधी रोगों से निजात पाने के लिए अश्वगंधा के क्षार को शहद और घी के साथ मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।
  8. वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों को दूर करने, तरोताजा रहने और ऊर्जावान बने रहने के लिए अश्वगंघा चूर्ण को प्रतिदिन दूध के साथ लेना चाहिए। इससे मस्तिष्क भी तेज होता है।
  9. इसके अतिरिक्त अश्वगंधा पौधे के और भी लाभ हैं। यह खाँसी, क्षयरोग तथा गठिया में भी बहुत लाभदायक है।
  10. अश्वगंधा पौधे की जड़ पौष्टिक होने के साथ ही पाचक अम्ल और प्लेग जैसी महामारियों से निजात दिलाती है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

सम्बंधित लेख