2013: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 19: | Line 19: | ||
* [[3 जनवरी]] - [[एम. एस. गोपालकृष्णन]] - [[भारत]] के प्रसिद्ध [[वायलिन]] वादक। | * [[3 जनवरी]] - [[एम. एस. गोपालकृष्णन]] - [[भारत]] के प्रसिद्ध [[वायलिन]] वादक। | ||
* [[2 फ़रवरी]] - [[पी. शानमुगम]] - दो बार [[पुदुचेरी के मुख्यमंत्री]] रहे थे। | * [[2 फ़रवरी]] - [[पी. शानमुगम]] - दो बार [[पुदुचेरी के मुख्यमंत्री]] रहे थे। | ||
* [[1 फ़रवरी]] - [[शानू लहिरी]] - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं। | |||
* [[21 अप्रॅल]] - [[शकुन्तला देवी]], मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) | * [[21 अप्रॅल]] - [[शकुन्तला देवी]], मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) | ||
* [[22 अप्रॅल]] - [[लालगुड़ी जयरमण]] - [[भारत]] के प्रसिद्ध [[वायलिन]] वादक। | * [[22 अप्रॅल]] - [[लालगुड़ी जयरमण]] - [[भारत]] के प्रसिद्ध [[वायलिन]] वादक। |
Revision as of 12:14, 13 October 2021
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2013 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2070 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1935 है।
वर्ष ईसवी सन् 2013 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 18 मार्च- 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा। 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
- 6 अप्रॅल- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- 16 अप्रॅल- भारतीय रेल 160 साल की हुई। गूगल (google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।
- 5 अगस्त- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।
- 14 सितम्बर- हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर आपके भारतकोश का प्रक्षेत्र नाम (डोमेन नेम) और यू.आर.एल अंग्रेज़ी के अतिरिक्त अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।
- 5 नवम्बर- भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को 5 नवम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।
- 6 नवंबर- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई।
वर्ष ईसवी सन् 2013 में जन्मे व्यक्ति
वर्ष ईसवी सन् 2013 में हुए निधन
- 18 जनवरी - दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
- 3 जनवरी - एम. एस. गोपालकृष्णन - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
- 2 फ़रवरी - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
- 1 फ़रवरी - शानू लहिरी - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
- 21 अप्रॅल - शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ)
- 22 अप्रॅल - लालगुड़ी जयरमण - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
- 23 अप्रॅल - शमशाद बेगम, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
- 17 अप्रॅल - वी. एस. रमादेवी - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त थीं।
- 8 मई - ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
- 30 मई - ऋतुपर्णो घोष, बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।
- 28 जुलाई - जगदीश राज - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 12 जुलाई - प्राण - हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
- 17 जुलाई- बरुन डे - प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
- 23 अगस्त - रघुवंश - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।
- 19 अगस्त - रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर - शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
- 19 सितम्बर - सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
- 14 अक्टूबर - मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता
- 24 अक्टूबर - मन्ना डे, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक
- 28 अक्टूबर - राजेंद्र यादव, प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार
- 3 नवंबर - रेशमा, प्रसिद्ध लोक गायिका
- 15 नवंबर - कृपालु महाराज - मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।
- 10 नवंबर -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
- 14 नवंबर -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक
- 5 नवंबर - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
- 5 दिसंबर- दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला
- 27 दिसंबर- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता
वर्ष ईसवी सन् 2013 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया। यह प्रार्थना कक्ष महात्मा जी की विश्राम स्थली रहे कौसानी में स्थापित अनासक्ति आश्रम के समरूप है तथा कौसानी में संचालित नियमित सर्वधर्म प्रार्थना के अनुरूप इस परिसर में भी नियमित रूप से सर्वधर्म प्रार्थना की जा रही है