एन्टिमोनी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
  1. REDIRECTसाँचा:Infobox element

एन्टिमोनी (अंग्रेज़ी:Antimony) एक रासायनिक तत्व है और आवर्त सारणी में पंचम मुख्य समूह में रखा गया है। इसकी स्थिति आर्सेनिक के नीचे तथा बिसमथ के ऊपर है। यह धातु तथा अधातु दोनों के गुणों से युक्त है। इसमें धातुओं जैसी चमक रहती है, परंतु धातु की सी उच्च विद्युच्चालकता नहीं होती। यह भंगुर है। एन्टिमोनी का संकेत Sb, परमाणु अंक 51, परमाणु भार 121.8 है। एन्टिमोनी के स्थायी समस्थानिक 121,123 है। एन्टिमोनी तथा एन्टिमोनी सल्फ़ाइड प्राचीन काल से प्रयोग में आते रहे हैं। इस तत्व के उपयोग 4,000 ई. पू. से लोगों को ज्ञात थे। एन्टिमोनी सल्फ़ाइड का प्रयोग[1] नेत्रों की सुंदरता बढ़ाने के लिए होता रहा है। मध्यकाल में इसके यौगिक ओषधि के रूप में काम आते थे।

गुणधर्म

एन्टिमोनी के विभिन्न अपर रूप हैं, जैसे धूसर एन्टिमनी, विस्फोटक एन्टिमनी, पीला एन्टिमनी, काला एन्टिमोनी इत्यादि। धूसर एन्टिमोनी सबसे साधारण अपर रूप है। विस्फोटक एन्टिमोनी और काला एन्टिमोनी दोनों विस्फोटशील रूप हैं।

एन्टिमोनी त्रिसंयोजक तथा पंचसंयोजक अवस्थाओं में यौगिक बनाता है। एन्टिमोनी का परमाणु आर्सेनिक से अधिक विद्युद्धनीय होता है। वह आर्सेनिक की भाँति हाइड्रोजन से यौगिक बनाता है। एन्टिमोनी का परमाणु आर्सेनिक के परमाणु से बड़ा है। इस कारण इसमें कुछ भिन्नताएँ भी हैं। एन्टिमोनी के हेलाइड में लवण के गुण अधिक हैं। इसका विघटन भी सुगमता से होता है।

जलीय माध्यम में एन्टिमोनी किसी भी हैलोजन द्वारा उपयचयित (आवसीकृत) हो सकता है। नाइट्रिक, सल्फ़्यूरिक तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल[2] एन्टिमोनी को ऑक्सीकृत कर देते हैं। इस प्रकार एन्टिमोनी अच्छा उपचायक है। वायु में दहन करने पर यह जलने लगता है। हैलोजन तथा गंधक के साथ गर्म करने पर भी यह ऑक्सीकृत हो जाता है। ऊँचे ताप पर कार्बन द्वि-आक्साइड भी इसे ऑक्सीकृत करता है। इसी प्रकार जलवाष्प तथा कुछ धातुओं के ऑक्साइड भी ऊँचे ताप पर एन्टिमोनी को ऑक्सीकृत करते हैं। कुछ धातुएँ जैसे सोडियम, लोहा, ऐलुमिनियम तथा मैग्नीशियम भी एन्टिमोनी के साथ अंतर्धात्वीय यौगिक बनाती हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अंजन या सुरमा के रूप में
  2. ऑक्सीजन की उपस्थिति में

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः