जरमेनियम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
  1. REDIRECTसाँचा:Infobox element

जरमेनियम (अंग्रेज़ी:Germanium) रासायनिक तत्व है। जरमेनियम का स्थान आवर्त सारणी में उसी वर्ग में है, जिसमें सीसा और टिन हैं। इसका आविष्कार 1886 ई. सी. विंकलर ने किया था। जरमेनियम का संकेत Ge, परमाणु संख्या 32 और परमाणु भार 72.6 है। यह तत्व बड़ी अल्प मात्रा में पृथ्वी पर पाया जाता है। साधारणत: यह जस्ते के खनिजों के साथ मिला हुआ मिलता है। खनिजों को जलाने पर जो राख बच जाती है उसमें 0.25, प्रतिशत जरमेनियम ऑक्साइड रहता है।

प्राप्ति

इसको पहले वाष्पशील टेट्राक्लोराइड में परिणत करते हैं। टेट्राक्लोराइड का प्रभाजक आसवन करके अन्य धातुओं से यह पृथक्‌ किया जाता है। इसके ऑक्साइड को ऐलुमिनियम या कार्बन या हाइड्रोजन द्वारा अवकृत करने से धातु प्राप्त होती है।

गुण

  • जरमेनियम कुछ भूरापन लिए श्वेत रंग की धातु है।
  • इसकी बनावट मणिभीय होती है। यह अति भंगुर होता है।
  • इसका विशिष्ट गुरुत्व 20° सेल्सियस पर 5.35 और गलनांक 958.5° सेल्सियस है। ऑक्सीजन में गरम करने से ऑक्साइड (GeO2) बनता है।
  • इसका वर्णहीन टेट्राक्लोराइड द्रव (क्वथनांक 83° सेल्सियस), टेट्राब्रोमाइट रंगहीन और टेट्राआयोडाइड नारंगी रंग का ठोस होता है, जो क्रमश: 26.8° और 144° सेल्सियस पर पिघलता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः