मैग्नीशियम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
  1. REDIRECTसाँचा:Infobox element

(अंग्रेज़ी:Magnesium) मैग्नीसियम का प्रतीकानुसार 'Mg' तथा परमाणु संख्या 12 होती है। मैग्नीसियम का परमाणु द्रव्यमान 24.32 होता है। मैग्नीसियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s2, 2s2, 2p6, 3s2 है।

प्राप्ति

मैग्नीसियम सल्फेट के रूप में मैग्नीसियम झरने में तथा मैग्नीसियम क्लोराइड के रूप में समुद्री जल में पाया जाता है। पौधे को हरा रंग देने वाले कार्बनिक यौगिक क्लोरोफिल में भी मैग्नीसियम उपस्थित रहता है।

निष्कर्षण

मैग्नीसियम धातु का निष्कर्षण मुख्यतः कार्नालाइड (KCI.MgCI2. 6H2O) अयस्क से किया जाता है।

भौतिक गुण

  • मैग्नीसियम चाँदी की तरह उजली एवं चमकीली धातु है।
  • मैग्नीसियम मुलायम, नम्य तथा प्रतन्य धातु है। अतः इसे आसानी से तार या फीते के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।
  • मैग्नीसियम का द्रवणांक 650डिग्री.C तथा क्वथनांक 110 डिग्री.C होता है। मैग्नीसियम का आपेक्षित घनत्व 1.75 होता है।

रासायनिक गुण

  • तनु अम्लों के साथ प्रतिक्रिया कर यह हाइड्रोजन गैस बनाता है।
  • मैग्नीसियम क्षार से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं करती है।
  • तनु नाइट्रिक अम्ल के साथ यह मैग्नीसियम नाइट्रेट तथा अमोनिया नाइट्रेट बनाता है।
  • शुष्क ईथर की उपस्थिति में यह इथाइल आयोडाइड या ब्रोमाइड से प्रतिक्रिया करके इथाइल मैग्नीसियम आयोडाइड या ब्रोमाइड बनाता है, जिसे ग्रिगनार्ड प्रतिकारक कहते हैं।
  • मैग्नीसियम नाइट्रोजन के साथ प्रतिक्रिया करके मैग्नीसियम नाइट्राइड बनाता है।

मैग्नीसियम के उपयोग

  1. फ्लैश लाइट रिबन बनाने में
  2. फोटोग्राफी एवं आतिशबाजी में
  3. ग्रिगनार्ड प्रतिकारक बनाने में
  4. मिश्रधातुओं के निर्माण में


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः