क्रोमियम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
  1. REDIRECTसाँचा:Infobox element

क्रोमियम (अंग्रेज़ी:Chromium) एक रासायनिक तत्व है। क्रोमियम की खोज वैक्वेलिन तथा क्लैप्राथ ने की थी। क्रोमियम का मुख्य खनिज क्रोमाइट, FeCr2O4, है और इसी से लगभग सब आवश्यक क्रोमियम प्राप्त होता है। अन्य अधिक दुर्लभ खनिज क्रोकोआइट, मेलांक्रो आइट क्रोम-ओकर इत्यादि है। यह बहुमूल्य पत्थरों (जो इसके कारण रंगीन होते हैं), उल्का पिंडों तथा जीवों की राख में भी निम्नमात्रा में मिलता है।

धातु प्राप्त करने की विधियों में क्रोमियम के ऑक्साइड का उपयोग होता है। 1,5000 सें. पर ऑक्साइड गरम कर, शुद्ध किया हुआ, सूखी हाइड्रोजन गैस, प्रवाहित करने से अवकरण होता है। ऐलुमिनियम धातु के चूर्ण के उपयोग से धातु प्राप्त करने की गोल्डश्मिट की थमाईट विधि अति उत्तम है। क्रोमिक ऑक्साइड और ऐलुमिनियम चूर्ण का मिश्रण वेरियम परॉक्साइड तथा ऐलुमिनियम अथवा मैग्नीशियम के फ्यूज से प्रज्वलित करने पर तापक्षेपी क्रिया होती है, जिसमें क्रोमियम धातु पिघली हुई अवस्था में प्राप्त होती है।

व्यावसायिक मात्रा में क्रोमियम इसी थर्माइट विधि द्वारा अथवा, विद्युद्भट्ठी में सिलिकन द्वारा, ऑक्साइड के अवकरण से प्राप्त होता है। क्रोमियम के लवण के विद्युद्विश्लेषण से प्राप्त अमलगम को गरम करने पर शुद्ध क्रोमियम मिलता है। क्रोमियम तथा लोहे की एक उपयोगी मिश्रधातु फेरोक्रोम सीधे क्रोम आयरनस्टोन को कार्बन के साथ विद्युद्भट्ठी में गरम कर बनाई जाती है, जो अधिकतर क्रोमइस्पात बनाने में प्रयुक्त होती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः