तिकवांपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:19, 10 May 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''तिकवांपुर''' को 'त्रिविक्रमपुर' के नाम से भी जाना जात...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

तिकवांपुर को 'त्रिविक्रमपुर' के नाम से भी जाना जाता है। यह घाटमपुर तहसील, ज़िला कानपुर, उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के बाएँ किनारे पर स्थित एक छोटा-सा ग्राम है। इसके पास ही 'अकबरपुर बीरबल' नाम का एक और छोटा-सा गाँव है, जिसके बारे में मान्यता है कि यहाँ पर बीरबल का जन्म हुआ था।

  • हिन्दी के प्रसिद्ध कवि भूषण इसी ग्राम के निवासी थे।
  • तिकवांपुर यमुना तट पर बसा हुआ था, जैसा कि भूषण ने स्वयं ही लिखा है-

'दुज कनौज कुल कस्यपी रतनाकर सुतधीर, बसत त्रिविक्रमपुर सदा तरनितनूजा तीर।[1]

  • भूषण के कथनानुसार 'वीर वीरबर से जहाँ उपजे कविवर भूप, देव बिहारीश्वर जहाँ विश्वेश्वर तदरूप' अर्थात् त्रिविक्रमपुर में बीरबल के समान महाबली राजा और कवि हुए तथा वहाँ काशी के विश्वनाथ महादेव के समान बिहारीश्वर महादेव का मंदिर था।
  • यह बीरबल अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि और मंत्री बीरबल ही जान पड़ते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 399 |

  1. शिवराजभूषण, 26.

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः