बिलसड़
बिलसड़ एटा ज़िला, उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक स्थान है। इस स्थान पर गुप्त सम्राट कुमारगुप्त के शासन काल 96 गुप्तसंवत[1] का एक स्तंभ-लेख प्राप्त हुआ है।[2]
- यहाँ से प्राप्त स्तंभ-लेख में ध्रुवशर्मन द्वारा, स्वामी महासेन (कार्तिकेय) के मंदिर के विषय में किए गए कुछ पुण्य कार्यों का विवरण है- सीढ़ियों सहित प्रतोली या प्रवेशद्वार का निर्माण, सत्र या दान-शाला की स्थापना और अभिलेख वाले स्तंभ का निर्माण।
- संभवत: चीनी यात्री युवानच्वांग ने इस स्थान का 'विलोशना' या 'विलासना' नाम से उल्लेख किया है।
- युवानच्वांग इस स्थान पर 642-643 ई. में आया था।
|
|
|
|
|