वैरंजा
वैरंजा उत्तर प्रदेश का एक प्राचीन नगर था।
- बुद्धचरित 21, 27 में बुद्ध का इस अनभिज्ञात नगर में पहुँचकर 'विरिंच' नामक व्यक्ति को धर्म की दीक्षा देने का उल्लेख है।
- यह नगर श्रावस्ती-मथुरा मार्ग पर स्थित था और मथुरा के निकट ही था।
- यहाँ के ब्राह्मणों का बौद्ध साहित्य में उल्लेख है।
- गौतम बुद्ध यहाँ पर ठहरे थे और उन्होंने इस नगर के निवासियों के समक्ष प्रवचन भी किया था।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
(पुस्तक ‘भारतीय इतिहास कोश’) पृष्ठ संख्या-880 से
- पुस्तक- ऐतिहासिक स्थानावली, लेखक-विजयेन्द्र कुमार माथुर, प्रकाशन- राजस्थान ग्रंथ अकादमी जयपुर