लाला अमरनाथ
नानिक अमरनाथ भारद्वाज (अंग्रेज़ी: Nanik Amarnath Bhardwaj ; जन्म- 11 सितम्बर, 1911, कपूरथला, पंजाब; मृत्यु- 5 अगस्त, 2000, दिल्ली) भारत के महान और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक लगाने का गौरव इन्हें प्राप्त है। लाला अमरनाथ भारत के ऐसे पहले आलराउंडर थे, जिन्होंने बल्ले के अलावा गेंद से भी अपने विरोधियों की नाक में दम किया। उन्हें 'भारत सरकार' द्वारा सन 1991 में खेल के क्षेत्र में 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शोक संदेश में उन्हें "भारतीय क्रिकेट का आइकन" करार दिया था।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख