इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 18:19, 10 May 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय''' (अंग्रेज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (अंग्रेज़ी: Indira Gandhi Rashtriya Manav Sangrahalaya) भोपाल, मध्य प्रदेश स्थित एक मानवविज्ञान संग्रहालय है। इसका उद्देश्य भारत के विशेष सन्दर्भ में मानव तथा संस्कृति के विकास के इतिहास को प्रदर्शित करना है। यह अनोखा संग्रहालय शामला की पहाडियों पर 200 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जहाँ 32 पारंपरिक एवं प्रागैतिहासिक चित्रित शैलाश्रय भी हैं। यह भारत ही नहीं अपितु एशिया में मानव जीवन को लेकर बनाया गया विशालतम संग्रहालय है। इसमें भारतीय प्ररिप्रेक्ष्य में मानव जीवन के कालक्रम को दिखाया गया है।

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रागैतिहासिक वातावरण का एहसास कराने वाली बस्ती के रूप में यह इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय स्थित है।
  • शामला हिल्स में लगभग 200 एकड़ के अनियंत्रित क्षेत्र में फैला यह भारत के सबसे बड़े और प्रमुख मानव-संग्रहालय में से एक है।
  • स्थायी इनडोर प्रदर्शनियों के साथ ही साथ खूबसूरत ओपन एयर प्रदर्शनियों से सज्जित यह संग्रहालय आगंतुकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है।
  • इस संग्रहालय में समय और स्थान के साथ-साथ मानव जाति के विकास की कहानी को दर्शाया गया है।
  • अपनी आकर्षक प्रदर्शनियों के माध्यम से यह समृद्ध भारतीय संस्कृति और विरासत की सबसे सूक्ष्म एवं कलात्मक संवेदनशीलता का परिचायक है।
  1. REDIRECTसाँचा:मुख्य


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः