एल. गणेशन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:07, 28 August 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''एल. गणेशन''' (अंग्रेज़ी: ''L. Ganesan'', जन्म- 16 फ़रवरी, 1945, ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

एल. गणेशन (अंग्रेज़ी: L. Ganesan, जन्म- 16 फ़रवरी, 1945, तंजावुर, तत्कालीन मद्रास) तमिलनाडु से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें 22 अगस्त, 2021 को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने 27 अगस्त, 2021 से पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला की अगस्त 2021 की शुरुआत में सेवानिवृत्ति के बाद मणिपुर के राज्यपाल का पद रिक्त हो गया था।

  • पूर्व राज्यसभा सांसद एल. गणेशन बीजेपी में कई पदों पर रह चुके हैं। वे तमिलनाडु बीजेपी यूनिट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • राष्ट्रपति के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, एल. गणेशन की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। एल. गणेशन मणिपुर के 17वें राज्यपाल होंगे। उनका कार्यकाल 5 सालों का होगा।
  • एल. गणेशन ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में भी नजमा हेपतुल्ला की ही जगह ली थी। नजमा हेपतुल्ला रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले स्वास्थ्य कारणों की वजह से छुट्टी पर चली गईं थीं। जिसके बाद सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नजमा हेपतुल्ला अगस्त 2016 में मणिपुर की राज्यपाल बनी थीं।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एल. गणेशन की मणिपुर के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी और कहा कि राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता के पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव था। एक ट्वीट में, द्रमुक अध्यक्ष ने गणेशन को एक बड़े भाई के रूप में संबोधित किया और अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ भाजपा नेता के स्नेही संबंधों को याद किया। स्टालिन ने ट्वीट में कहा- बड़े भाई ला गणेशन को बधाई... जिनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भाजपा के एल गणेशन होंगे मणिपुर के नए राज्यपाल (हिंदी) jagran.com। अभिगमन तिथि: 28 अगस्त, 2021।

संबंधित लेख

  1. पुनर्प्रेषित साँचा:राज्यपाल, उपराज्यपाल व प्रशासक

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः