1922: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 26: | Line 26: | ||
* [[15 फ़रवरी]] - [[नरेश मेहता]]- [[ज्ञानपीठ पुरस्कार]] से सम्मानित [[हिन्दी]] के यशस्वी [[कवि]] | * [[15 फ़रवरी]] - [[नरेश मेहता]]- [[ज्ञानपीठ पुरस्कार]] से सम्मानित [[हिन्दी]] के यशस्वी [[कवि]] | ||
* [[22 फ़रवरी]] - [[एस. एच. रज़ा]] - [[भारत]] में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे। | * [[22 फ़रवरी]] - [[एस. एच. रज़ा]] - [[भारत]] में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे। | ||
* [[2 फ़रवरी]] - [[बी. बी. लिंगदोह]] - [[मेघालय]] के भूतपूर्व तीसरे [[मुख्यमंत्री]] थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। | |||
* [[4 मार्च]] - [[दीना पाठक]], प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री। | * [[4 मार्च]] - [[दीना पाठक]], प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री। | ||
* [[14 अप्रैल]] - [[अली अकबर ख़ाँ]] - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और [[सरोद]] वादक। | * [[14 अप्रैल]] - [[अली अकबर ख़ाँ]] - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और [[सरोद]] वादक। |
Revision as of 12:02, 15 November 2020
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1922 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 1979 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1844 है।
वर्ष ईसवी सन् 1922 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- मुसोलिनी का रोम पर आक्रमण एवं इटली में फ़ासिस्ट पार्टी की सरकार का गठन।
- 1 फ़रवरी - महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
- 2 फ़रवरी - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया।
- 6 फ़रवरी - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
- 11 फ़रवरी - चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 10 मार्च -
- महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।
- चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।
- 11 जुलाई - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
- 1 नवंबर - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।
वर्ष ईसवी सन् 1922 में जन्मे व्यक्ति
- 1 जनवरी - टी. सैलोओ - उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
- 27 जनवरी - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 7 जनवरी - पियरे रामपाल, फ्रांसीसी बाँसुरी वादक।
- 9 जनवरी - हरगोविन्द खुराना, भारतीय जैवरसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
- 19 फ़रवरी - बेअंत सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 9 फ़रवरी - सी. पी. कृष्णन नायर - भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।
- 4 फ़रवरी - पंडित भीमसेन जोशी, भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक)
- 15 फ़रवरी - नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि
- 22 फ़रवरी - एस. एच. रज़ा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।
- 2 फ़रवरी - बी. बी. लिंगदोह - मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
- 4 मार्च - दीना पाठक, प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री।
- 14 अप्रैल - अली अकबर ख़ाँ - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
- 2 मई - विल्सन जोन्स - भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
- 1 मई - मधु लिमये - भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी आंदोलन के नेताओं में से एक थे।
- 30 अक्टूबर - भाई महावीर - भाजपा के प्रसिद्ध नेता तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- 7 अक्टूबर - बली राम भगत - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, संसदीय व्यवस्था व प्रक्रियाओं के ज्ञाता
- 14 जून - के. आसिफ़, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
- 27 जून - अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार।
- 28 अगस्त - विजया देवी - भारतीय राजकुमारी थीं।
- 15 अगस्त - कुशाभाऊ ठाकरे - 1998 से 2000 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
- 22 अगस्त -हरिशंकर परसाई, प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार
- 2 अगस्त - जी.पी. बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।
- 2 सितंबर - दरोगा प्रसाद राय - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 15 अक्टूबर - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)
- 6 अक्टूबर - कृपालु महाराज - मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।
- 31 अक्टूबर - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।
- 28 नवम्बर - भगवत झा आज़ाद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 14 नवम्बर - बुतरस घाली - संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
- एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
वर्ष ईसवी सन् 1922 में हुए निधन
- 5 अप्रॅल - पंडिता रमाबाई - प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
- 10 अप्रॅल - छत्रपति साहू महाराज - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
- 20 जुलाई - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
- 12 सितम्बर - चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार
वर्ष ईसवी सन् 1922 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख