रजनीकांत: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
कात्या सिंह (talk | contribs) (''''शिवाजी राव गायकवाड़ उर्फ रजनीकांत''' की लोकप्रियता ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
कात्या सिंह (talk | contribs) (→कॅरियर) |
||
Line 3: | Line 3: | ||
[[कर्नाटक]] की राजधानी [[बैंगलोर]] में रजनीकांत का जन्म हुआ। सुपरस्टार रजनीकांत एक वक़्त बस कंडक्टर का भी काम करते थे और यात्री सड़क पर उनकी बस का इंतजार करते थे। लोग उनके टिकट देने तथा खुले पैसे लौटाने के अंदाज से प्रभावित रहते थे। | [[कर्नाटक]] की राजधानी [[बैंगलोर]] में रजनीकांत का जन्म हुआ। सुपरस्टार रजनीकांत एक वक़्त बस कंडक्टर का भी काम करते थे और यात्री सड़क पर उनकी बस का इंतजार करते थे। लोग उनके टिकट देने तथा खुले पैसे लौटाने के अंदाज से प्रभावित रहते थे। | ||
==कॅरियर== | ==कॅरियर== | ||
संघर्ष के दिनों में रजनीकांत ने बेंगलुरू में मैसूर मशीनरी में भी कुछ दिन काम किया और चावल के बोरे ट्रकों में लादने का भी काम किया जिसके लिए उन्हें 10 पैसे प्रति बोरा मिलता था। उसके बाद उन्होंने एक परीक्षा दी और बेंगलूर परिवहन सेवा से बस कंडक्टर का लाइसेंस हासिल किया। रजनीकांत 19 मार्च, 1970 को बस चालक राजा बहादुर के साथ नौकरी पर लग गए। | संघर्ष के दिनों में रजनीकांत ने बेंगलुरू में मैसूर मशीनरी में भी कुछ दिन काम किया और चावल के बोरे ट्रकों में लादने का भी काम किया जिसके लिए उन्हें 10 पैसे प्रति बोरा मिलता था। उसके बाद उन्होंने एक परीक्षा दी और बेंगलूर परिवहन सेवा से बस कंडक्टर का लाइसेंस हासिल किया। रजनीकांत 19 मार्च, 1970 को बस चालक राजा बहादुर के साथ नौकरी पर लग गए। रजनीकांत ने फिल्मों की दुनियां में 1975 में प्रवेश किया तब वह महज 25 वर्ष के थे और उनकी पहली फिल्म ‘रागंगल’ थी। उनके अभिनय की वजह से इस फिल्म ने काफी नाम कमाया और धीरे-धीरे इस कंडक्टर ने अपने सिगरेट पीने और चश्में पहनने की स्टाइल की वजह से तमिल फिल्मों में तूफान खड़ा कर दिया। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा उस समय रजनीकांत को गिने-चुने खलनायकों के रुप जाना जाता था। | ||
==पहली फ़िल्म== | ==पहली फ़िल्म== | ||
रजनीकांत ने बतौर एक्टर अपने कॅरियर की शुरुआत की तमिल फिल्म अपूर्व रागंगा से। जिसमें कमल हासन ने भी एक्टिंग की थी। इस फिल्म का निर्देशन किया था के बालचंदर ने। इस फिल्म में रजनी को बहुत ही छोटा सा किरदार निभाने को दिया गया था। इस फिल्म को बेस्ट तमिल फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था और फिल्म ने उस अवॉर्ड को जीता भी। रजनीकांत निर्देशक बालचंदर को हमेशा अपना मेंटर मानते रहे। बॉलीवुड में रजनीकांत ने अंधा कानून फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मेन लीड हीरो थे और उनके साथ थीं हेमा मालिनी। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी। उसके बाद रजनी ने हम, फिल्म की जो की काफी हिट रही। मार्च 2011 में रजनीकांत को हेल्थ से जुड़ी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रजनी की तबियत कुछ समय तक काफी खराब रही और उस वक्त टीवी चैनल्स के द्वारा रिसर्च में पता चला कि रजनीकांत डेड गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टर्म और ट्विटर का सबसे टॉप का ट्रेंड था। तबियत खराब होने के बावजूद रजनीकांत 2011 में ही रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रा.वन में नज़र आए 2010 में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म रोबोट रिलीज हुई थी जो की रजनी की तमिल फिक्शन फिल्म एंथिरन का हिन्दी वर्जन थी। <ref>{{cite web |url=http://hindi.oneindia.in/movies/bollywood/news/2012/12/rajinikant-celebrating-his-62-birthday-50-movies-224747.html|title=Pics: 62 साल के रजनी की हिट 50 फिल्में|accessmonthday=10 फरवरी|accessyear=2013|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिंदी}} </ref> | रजनीकांत ने बतौर एक्टर अपने कॅरियर की शुरुआत की तमिल फिल्म अपूर्व रागंगा से। जिसमें कमल हासन ने भी एक्टिंग की थी। इस फिल्म का निर्देशन किया था के बालचंदर ने। इस फिल्म में रजनी को बहुत ही छोटा सा किरदार निभाने को दिया गया था। इस फिल्म को बेस्ट तमिल फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था और फिल्म ने उस अवॉर्ड को जीता भी। रजनीकांत निर्देशक बालचंदर को हमेशा अपना मेंटर मानते रहे। बॉलीवुड में रजनीकांत ने अंधा कानून फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मेन लीड हीरो थे और उनके साथ थीं हेमा मालिनी। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी। उसके बाद रजनी ने हम, फिल्म की जो की काफी हिट रही। मार्च 2011 में रजनीकांत को हेल्थ से जुड़ी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रजनी की तबियत कुछ समय तक काफी खराब रही और उस वक्त टीवी चैनल्स के द्वारा रिसर्च में पता चला कि रजनीकांत डेड गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टर्म और ट्विटर का सबसे टॉप का ट्रेंड था। तबियत खराब होने के बावजूद रजनीकांत 2011 में ही रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रा.वन में नज़र आए 2010 में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म रोबोट रिलीज हुई थी जो की रजनी की तमिल फिक्शन फिल्म एंथिरन का हिन्दी वर्जन थी। <ref>{{cite web |url=http://hindi.oneindia.in/movies/bollywood/news/2012/12/rajinikant-celebrating-his-62-birthday-50-movies-224747.html|title=Pics: 62 साल के रजनी की हिट 50 फिल्में|accessmonthday=10 फरवरी|accessyear=2013|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिंदी}} </ref> |
Revision as of 01:11, 10 February 2013
शिवाजी राव गायकवाड़ उर्फ रजनीकांत की लोकप्रियता को शब्दों में नहीं आंका जा सकता। तमिल सुपर स्टार रजनीकांत की जिन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं।[1]
परिचय
कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में रजनीकांत का जन्म हुआ। सुपरस्टार रजनीकांत एक वक़्त बस कंडक्टर का भी काम करते थे और यात्री सड़क पर उनकी बस का इंतजार करते थे। लोग उनके टिकट देने तथा खुले पैसे लौटाने के अंदाज से प्रभावित रहते थे।
कॅरियर
संघर्ष के दिनों में रजनीकांत ने बेंगलुरू में मैसूर मशीनरी में भी कुछ दिन काम किया और चावल के बोरे ट्रकों में लादने का भी काम किया जिसके लिए उन्हें 10 पैसे प्रति बोरा मिलता था। उसके बाद उन्होंने एक परीक्षा दी और बेंगलूर परिवहन सेवा से बस कंडक्टर का लाइसेंस हासिल किया। रजनीकांत 19 मार्च, 1970 को बस चालक राजा बहादुर के साथ नौकरी पर लग गए। रजनीकांत ने फिल्मों की दुनियां में 1975 में प्रवेश किया तब वह महज 25 वर्ष के थे और उनकी पहली फिल्म ‘रागंगल’ थी। उनके अभिनय की वजह से इस फिल्म ने काफी नाम कमाया और धीरे-धीरे इस कंडक्टर ने अपने सिगरेट पीने और चश्में पहनने की स्टाइल की वजह से तमिल फिल्मों में तूफान खड़ा कर दिया। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा उस समय रजनीकांत को गिने-चुने खलनायकों के रुप जाना जाता था।
पहली फ़िल्म
रजनीकांत ने बतौर एक्टर अपने कॅरियर की शुरुआत की तमिल फिल्म अपूर्व रागंगा से। जिसमें कमल हासन ने भी एक्टिंग की थी। इस फिल्म का निर्देशन किया था के बालचंदर ने। इस फिल्म में रजनी को बहुत ही छोटा सा किरदार निभाने को दिया गया था। इस फिल्म को बेस्ट तमिल फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था और फिल्म ने उस अवॉर्ड को जीता भी। रजनीकांत निर्देशक बालचंदर को हमेशा अपना मेंटर मानते रहे। बॉलीवुड में रजनीकांत ने अंधा कानून फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मेन लीड हीरो थे और उनके साथ थीं हेमा मालिनी। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी। उसके बाद रजनी ने हम, फिल्म की जो की काफी हिट रही। मार्च 2011 में रजनीकांत को हेल्थ से जुड़ी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रजनी की तबियत कुछ समय तक काफी खराब रही और उस वक्त टीवी चैनल्स के द्वारा रिसर्च में पता चला कि रजनीकांत डेड गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टर्म और ट्विटर का सबसे टॉप का ट्रेंड था। तबियत खराब होने के बावजूद रजनीकांत 2011 में ही रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रा.वन में नज़र आए 2010 में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म रोबोट रिलीज हुई थी जो की रजनी की तमिल फिक्शन फिल्म एंथिरन का हिन्दी वर्जन थी। [2]
रजनीकांत की जीवनी
फिल्म समीक्षक नमन रामचंद्रन ने रजनीकांत की जीवनी को किताब की शक्ल दी है जिसमें 1975 में उनकी पहली फिल्म ‘अपूर्व रगंगल’ से लेकर हिंदी फिल्मों ‘अंधा कानून’ और ‘हम’ तक के उनके सफर और ‘बिल्ला’, ‘थलपति’ और ‘अन्नामलाई’ जैसी उनके अंदाज वाली फिल्मों से ‘बाशा’, ‘मुथू’, ‘शिवाजी’ और ‘एंथिरन’ तक की यात्रा का वृतांत लिखा है। ‘रजनीकांत : द डेफिनिटिव बायोग्राफी’ में रजनी के बचपन के दिनों से लेकर उनके जीवन के संघर्ष के दिनों को भी बयां किया गया है जब शिवाजी राव गायकवाड़ नाम का यह शख्स बस कंडक्टर के कॅरियर के बाद फिल्मों का सुपरस्टार बना और लोगों के बीच रजनीकांत नाम से मशहूर हो गया। पेंगुइन द्वारा प्रकाशित इस किताब के अनुसार बस यात्रियों को टिकट देने में रजनीकांत से तेज कोई नहीं था। वह अपने अंदाज में मुसाफिरों को टिकट देते थे और खुले पैसे देते थे। उनके मशहूर अंदाज के चलते ही लोग उनकी बस का इंतजार करते थे और सामने से अनेक बसें खाली जाने देते थे। रजनी का यही अंदाज बाद में फिल्मों में भी उनकी लोकप्रियता का कारक बना जहां उनके संवाद भी मशहूर हुए।
रजनी ने अपने बस कंडक्टर के दिनों को याद करते हुए बयां किया है, ‘मैं साधारण इंसान हूं। बस कंडक्टर से पहले मैं दफ्तर में काम करता था, कुली था और बढ़ई का काम कर चुका था।’ बीटीएस पर रजनीकांत की मुलाकात राजा बहादुर से हुई जिसे वह आज अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं। किताब के पन्ने पलटते हुए पता चलेगा कि बस सेवा समाप्त होने के बाद रजनी और राजा अपने अपने घर जाकर थोड़ी देर आराम करते थे। इसके बाद रजनीकांत हर शाम हनुमंत नगर में राजा के घर पहुंचते और दोनों नाटकों के अभ्यास के लिए निकल जाते जिनका आयोजन वे समय-समय पर बीटीएस संघ के बैनर तले करते थे। दिवंगत रंगकर्मी और अभिनेता शिवाजी गणेशन को याद करते हुए रजनीकांत कहते हैं, ‘मैंने उन्हें देखा, उनकी नकल उतारी। उनकी वजह से मैं सिनेमा जगत में आया।’ रजनीकांत के जीवन की ऐसी अनेक रोचक कहानियां इस किताब में पढ़ने को मिल जाएंगी।[3]
व्यक्तित्व
बस कंडक्टर से शुरू होकर दुनिया के अत्यंत पसंदीदा और पूजनीय अभिनेता बनने का सफर तय करने वाले शिवाजी राव गायकवाड़ उर्फ रजनीकांत की कहानी किसी ब्लॉकबस्टर मूवी के लिए बेहतरीन कहानी साबित हो सकती है।
- हिंदी ब्लॉकबस्टर 'गोलमाल' के तमिल संस्करण 'थिल्लु मुल्लु' में रजनीकांत की बहन की भूमिका निभाने वाली विजी चंद्रशेखर का मानना है कि हर किसी से एक समान व्यवहार करने की क्षमता ने रजनीकांत को यह कद दिया है। विजी ने कहा कि रजनीकांत सेट पर सभी के साथ अत्यंत सम्मान के साथ पेश आते हैं और सभी को बराबर महत्व देते हैं। भले ही वह लाइट ब्यॉय हो या सहायक कलाकार, रजनीकांत किसी से भेदभाव नहीं करते। विजी ने कहा कि सुपरस्टार हमेशा सफल रहने वाले को नहीं, बल्कि जो सफलता और विफलता का समान रूप से सामना करे और सामान्य बना रहे उसे माना जाता है। फिल्म के सेट पर काम के दौरान उनकी सादगी महसूस की। अभिनेत्री ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रजनीकांत सफलता और विफलता को समान रूप से लेना भलिभांति जानते हैं।
- तमिल फिल्म निर्माता लक्ष्मी रामकृष्णन महसूस करते हैं कि रजनीकांत सुपरस्टार इसलिए हैं, क्योंकि वह यह नहीं मानते कि वह अद्वितीय हैं। रामकृष्णन ने कहा कि रजनीकांत सुपरस्टार कहलाना पसंद नहीं करते, लेकिन वह हैं क्योंकि लोगों ने उन्हें यह बनाया है। सुपरस्टार पैदा नहीं होते, बनते हैं। लेकिन, यदि कोई सुपरस्टार बनने के लिए बुरी तरह हाथ-पांव मारता है तो निश्चित रूप से वह विफल होगा।[4]
सी बी एस ई पाठ्यक्रम में
तमिल फिल्मों के सुपर स्टार और भगवान माने जाने वाले अभिनेता रजनीकांत अबसी बी एस ई (CBSE) के कक्षा 6 की किताबों में पढ़े जायेंगे। जिसमें उनकी बस कंडक्टर से लेकर एक महानतम अभिनेता बनने तक का सफर है। जो बच्चों को यह सिखायेगा कि अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर आदमी फर्श से अर्श पर पहुंच सकता है बस आदमी को कड़ी मेहनत और दृढंसंकल्पी होना चाहिए। CBSE के कक्षा 6 के बच्चों में रजनीकांत का चैप्टर पढ़ाया जायेगा जिसे लिखा है रजनीकांत के उस फैन और मित्र ने जिनका नाम है राव बहादुर। जो उस बस के ड्राईवर हुआ करते थे जिस बस के कंडक्टर रजनीकांत थे। चैप्टर का नाम है 'From Bus Conductor to Superstar'। इस पाठ को पढ़ाने का यही उद्देश्य है कि बिना किसी गॉडफादर की मदद से कोई भी व्यक्ति आम से खास हो सकता है। बोर्ड को लगता है कि रजनीकांत की कहानी आने वाली पीढ़ी के लिए एक आदर्श बनेंगी। इस पाठ में केवल रजनीकांत के संघर्ष की ही कहानी नहीं है बल्कि उनकी दयालुता, उनके प्रेम और सदाचार का भी वर्णन किया गया है। उनकी देश के प्रति समर्पण और इतनी ऊंची जगह पहुंचकर भी एकदम से सरल होना भी पाठ में बताया गया है।[5]
स्वास्थ्य
रजनीकांत को 29 अप्रैल को सांस की परेशानी के कारण इसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसी दिन छुट्टी भी दे दी गई। इसके बाद उन्हें चार मई को इसी अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया। 13 मई को उन्हें सांस और दूसरी परेशानियों के कारण श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। [6]
रजनी की हिट 50 फिल्में[7]
क्रम | सन | फ़िल्म | |
---|---|---|---|
1- | 2007 | शिवाजी | फिल्म शिवाजी एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म थी। जिसका निर्देशन एस शंकर ने किया था और निर्माण किया था ए.वी.एम. प्रोडक्शन्स ने। रजनीकांत और श्रिया सरन ने मु्ख्य भूमिका निभाई थी। |
2- | 2010 | एंधिरन | एंधिरन फिल्म 2010 में रिलीज हुई एक हिट तमिल फिक्शन फिल्म थी। हिन्दी में इसे रोबोट के नाम से बनाया गया था। इसमें रजनीकांत ने डबल रोल निभाया था। इसमें ऐश्वर्या राय ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। |
3- | कोच्चीदाइयां | कोच्चीदाइयां फिल्म रजनीकांत की एक आने वाली पीरियड तमिल फिल्म है जिसका निर्देशन सौंदर्य आर अश्विन ने किया है और इसे लिखा है के एस रविकुमार ने। फिल्म में संगीत दिया है ए आर रहमान ने। | |
4- | 2011 | रा.वन | शाहरुख खान की फिल्म रा.वन में भी रजनीकांत नज़र आए थे। इसे निर्देशित किया था अनुभव सिन्हा ने और इसमें मुख्य भूमिका में थे शाहरुख खान, करीना कपूर, अरमान वर्मा और अर्जुन रामपाल। |
5- | राणा | राणा रजनीकांत की एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है जोकि जल्द ही रिलीज होगी। इसका निर्देशन किया है के एस रविशंकर ने और इसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। | |
6- | 2005 | चंद्रमुखी | फिल्म चंद्रमुखी एक कॉमेडी हॉरर फिल्म थी। इसका निर्देशन किया था पी वासु ने। |
7- | 1995 | मुथु | तमिल फिल्म मुधु में रजनीकंत, मीना रघुवरन और सरथ बाबू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। |
8- | 1995 | बाशा | तमिल फिल्म बाशा जो कि एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन किया था सुरेश कृष्णा ने। |
9- | 1991 | थालपथी | थालपथी फिल्म का निर्देशन किया था मणिरत्नम ने और निर्माता थे जी वेंकटेश्वरम। |
10- | 1999 | पदयप्पा | तमिल रोमांटिक फिल्म में रजनीकांत के साथ सौंदर्य और रमया कृष्णनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। |
11- | 2008 | कुसेलन | तमिल ड्रामा फिल्म कुसेलन का निर्माण किया था पी वासु ने। |
12- | 1987 | मणिथन | फिल्म मणिथन का निर्देशन किया था एस पी मुथुरमन ने। |
13- | 2002 | बाबा | बाबा फिल्म 2002 में रिलीज हुई तमिल फैंटसी एक्शन फिल्म थी। |
14- | 1981 | थिलू मुलू | थिलू मुलू फिल्म 1981 में रिलीज हुई एक तमिल कॉमेडी फिल्म थी। जिसमें रजीनकांत, माधवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। |
15- | 1992 | अन्नामलाई | अन्नामलाई फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन किया था सुरेश कृष्णा ने। |
16- | 1989 | माप्पलाई | माप्पलाई फिल्म 1989 में रिलीज हुई एक तमिल फिल्म थी जिसका निर्देशन किया था राजाशेखर ने। |
17- | वीरा | वीरा एक लव-कॉमेडी तमिल फिल्म थी। जो कि बॉक्स ऑफिस पर पूरे 150 दिन चली थी। | |
18- | 1980 | पोलाधवन | पोलाधवन फिल्म 1980 में रिलीज हुई एक तमिल फिल्म थी। |
19- | 1997 | अरुणांचलम | 1997 में रिलीज हुई फिल्म अरुणांचलम फिल्म एक तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इसका निर्देशन किया था सुंदर सी ने। |
20- | 1991 | हम | 1991 में रिलीज हुई फिल्म हम में भी रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। |
21- | 1980 | मुरट्टू कलाई | मुरट्टू कलाई 1980 में रिलीज हुई तमिल फिल्म एवीएम प्रोडक्शन्स के द्वारा बनाई गयी थी। |
22- | 1970 | मुंडरू मुडीचू | मुंडरू मुडीचू 1970 में रिलीज हुई तमिल फिल्म का निर्देशन के बालचंदर ने किया था। |
23- | 1989 | राजथी राजा | राजथी राजा एक तमिल फिल्म थी जो कि 1989 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पूरे 175 दिन तक चली थी। |
24- | 1975 | अपूर्वा रागांगल | अपूर्वा रागांगल फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन किया था के बालचंदर ने। |
25- | मुलुम मालारम | मुलुम मालारम एक तमिल फिल्म थी जिसका निर्देशन किया था जे महेन्द्रन ने। | |
26- | 1988 | धर्माथिन थलाइवन | धर्माथिन थलाइवन फिल्म 1988 में रिलीज हुई एक तमिल फिल्म थी। जिसका निर्देशन किया था एसपी मुथुरमन ने। |
27- | मावीरन | मावीरन पहली तमिल फिल्म थी जो की 70 एम.एम. के हाई रिज़्योल्यूशन में बनी थी। | |
28- | 1977 | व्याथिनील | व्याथिनील 1977 में रिलीज हुई तमिल फिल्म थी जिसका निर्देश किया था भारथीराजा ने। |
29- | 1992 | मनन | 1992 में रिलीज हई तमिल फिल्म में रजनीकांत, विजयाशांति और खूशबूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। |
30- | 1990 | पनाक्करन | पनाक्करन 1990 में रिलीज हुई इस तमिल फिल्म में रजनीकांत के साथ गौतमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। |
31- | 1979 | निनाइथले इनीक्कुम | निनाइथले इनीक्कुम फिल्म 1979 में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म थी। इसका निर्देश किया था के बालचंदर ने। |
32- | वेलाइकरन | वेलाइकरन तमिल फिल्म का निर्देश किया था एसपी मुथुरमन ने। रजनीकांत के साथ सरथ बाबूर और आमला ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। | |
33- | 1983 | अंधा क़ानून | 1983 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म अंधा क़ानून में रजनीकांत, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। |
34- | 1980 | बिल्ला | 1980 में रिलीज हुई फिल्म बिल्ला एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। |
35- | 1985 | श्री रघुवेन्द्र | श्री रघुवेन्द्र फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी। ये रजनीकांत की 100वीं फिल्म थी। |
36- | 1988 | गुरु शिष्य | 1988 में रिलीज हुई फिल्म गुरु शिष्य एक कॉमेडी फिल्म थी। इसका निर्देशन किया था एसपी मुथुरमन ने। |
37- | 1984 | थाम्बीक्कु एंथा उरु | 1984 में रिलीज हुई फिल्म थाम्बीक्कु एंथा उरु का निर्देशन किया था राजाशेखर ने। |
38- | 2004 | आर्या | आर्या फिल्म 7 मई 2004 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन किया था सुकुमार ने। |
39- | 1989 | चालबाज | चालबाज 1989 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म चालबाज में रजनीकांत ने सनी देओल, श्रीदेवी और अनुपम खेर के साथ काम किया था। |
40- | येजमान | येजमान फिल्म एक तमिल रोमांटिक फिल्म थी। इसका निर्देशन किया था तमिल डायरेक्टर आरवी उदयकुमार ने। | |
41- | 1989 | भ्रष्टाचार | 1989 में रिलीज हुई भ्रष्टाचार एक हिन्दी फिल्म थी। इसका निर्देशन किया था रमेश सिप्पी ने। |
42- | 1976 | अन्थुलेनी कथा | अन्थुलेनी कथा फिल्म 1976 में रिलीज हुई एक तेलुगू फिल्म थी। इसका निर्देशन किया था के बालचंदर ने। इसमें जयाप्रदा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। |
43- | नेत्री कन | नेत्री कन एक तमिल फिल्म थी जिसका निर्देशन किया था एसपी मुथुरमन ने। | |
44- | 1977 | अवरगल | 1977 में रिलीज हुई तमिल फिल्म अवरगल का निर्देशन किया था के बालचंदर ने। |
45- | 1978 | इलामाई ऊंजल अदूकिराथू | इलामाई ऊंजल अदूकिराथू 1978 में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन किया था सीवी श्रीधऱ ने। |
46- | मुंडरू मुगम | मुंडरू मुगम फिल्म में रजनीकांत ने ट्रिपल रोल निभाए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 150 दिन तक चली थी। | |
47- | 1978 | व्यासु पिलीचिंदी | व्यासु पिलीचिंदी फिल्म 1978 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म थी। इसका निर्देशन किया था सीवी श्रीधर ने। इसमें रजनीकांत के साथ कमल हासन और सुप्रिया मुख्य भूमिका में थीं। |
48- | भूवना ओरु केलवीकुरु | भूवना ओरु केलवीकुरु फिल्म का निर्देशन किया था एसपी मुथुरमन ने। ये एक तमिल फिल्म थी। | |
49- | 1988 | ब्लड स्टोन | ब्लड स्टोन एक अमेरिकन मिस्ट्री फिल्म थी जो कि 1988 में रिलीज हुई थी। |
50- | ठंगा मगन | ठंगा मगन एक तमिल फिल्म थी जिसका निर्देशन किया ता ए जगन्नाथन ने। इसमें रजनीकंत के साथ पूर्णिमा ने मुख्य रोल निभाया था। |
प्रसिद्धि
कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में 12 दिसंबर 1950 को जन्मे रजनीकांत को उनके दीवाने किस हद तक चाहते हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब पिछले साल सुपर स्टार रजनीकांत बीमार पड़े थे तो लोगों ने खान-पीना छोड़ दिया था। बस उनकी एक ही ख्वाहिश थी कि उनका यह चहेता सितारा बहुत जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाये। एक सिंपल से बस कंडक्टर से अपनी जीविका की शुरूआत करने वाले रजनीकांत का काम आज भी बदस्तूर जारी है। लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते है। केवल तमिल सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी रजनी की फिल्मों का बोलबाला रहा। उनका सिगरेट पीने का ढंग और दुश्मनों को पीटना आज भी किसी को रोमांचित कर जाता है। [8]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ अब तो भगवान ने भी कह दिया कि छोड़ दो सिगरेट... (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
- ↑ Pics: 62 साल के रजनी की हिट 50 फिल्में (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
- ↑ मुसाफिर इंतजार करते थे ‘बस कंडक्टर’ रजनीकांत का... (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
- ↑ सभी को सम्मान देने से सुपरस्टार बने रजनीकांत (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
- ↑ CBSE के कोर्स में 'रजनीकांत' (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
- ↑ रजनीकांत इलाज कराने जाएंगे सिंगापुर (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
- ↑ Pics: 62 साल के रजनी की हिट 50 फिल्में (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
- ↑ नये लुक में दिखेगा रजनीकांत का प्राइमरी स्कूल (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 10 फरवरी, 2013।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख