कोपिया: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "<references/>" to "<references/> *पुस्तक- ऐतिहासिक स्थानावली, लेखक-विजयेन्द्र कुमार माथुर, प्रकाशन- राजस्थान ग्) |
||
Line 11: | Line 11: | ||
==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ||
<references/> | <references/> | ||
*पुस्तक- ऐतिहासिक स्थानावली, लेखक-विजयेन्द्र कुमार माथुर, प्रकाशन- राजस्थान ग्रंथ अकादमी जयपुर | |||
==बाहरी कड़ियाँ== | ==बाहरी कड़ियाँ== | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== |
Revision as of 06:40, 16 June 2013
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
कोपिया उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर ज़िले में खलीलाबाद से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित एक गाँव है।
- कोपिया गाँव में पुणे स्थित पुरातात्त्विक अध्ययन के प्रमुख केन्द्र डेक्कन कॉलेज के सहयोग से डॉ. आलोक क़ानून गो के नेतृत्व में उत्खनन कार्य से इस स्थल पर प्रकाश पड़ा।
- अब तक प्राप्त जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि कोलिया गाँव एक विकसित स्थल था। खुदाई के दौरान बड़ी मात्रा में मिले कांच के टुकड़े, चूड़ियों के टुकड़े धातु गलाने वाले पात्र, जिसमें शीशापड़ा हुआ मिला है। इस बात से प्रमाण हैं कि यहाँ कांच उद्योग फल-फूल रहा था।
- पुरातत्त्ववेत्ताओं के अनुसार भारत में कांच निर्माण के प्राचीनतम प्रमाण यहीं से प्राप्त होते हैं। इसके अंतर्गत एक स्तूपाकार निर्माण के एक सिरे से आग लगाई जाती है और दूसरे सिरे से सिलिका ढाला जाता है।
- डॉ.क़ानून गो के अनुसार, उत्तर भारत कांच निर्माण के क्षेत्र में ज़्यादा विकसित था। ई.पू. 400 से 300 ई. के दौरान कोपिया इसका महत्त्वपूर्ण केन्द्र था। इसके उत्पाद दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में निर्यात होते थे।
- कोपिया गाँव का कांच उद्योग पहली सदी में रोम के कांच उद्योग जितना उन्नत था। डॉ. क़ानून गो के शुरुआती निष्कर्ष इस प्रचलित अवधारणा का खण्डन करते हैं कि भारत का प्राचीन कांच उद्योग दक्षिण भारतीय क्षेत्रों, ख़ासकर अरिकमेडु जैसी जगहों पर था। जिसके रोम के सम्पर्क के प्रमाण मिलते हैं।
- कोपिया गाँव के उत्खनन से प्राप्त सिक्कों तथा मिट्टी के बर्तनों पर कुषाण शासक विम कडफ़ाइसिस का प्रयुक्त ‘नंदीपद’ (ऊँ) जैसी आकृति भी अंकित है। इसके अलावा टेराकोटा और धातुनिर्मित सामग्री मिली है तथा दो दर्जन से अधिक कांच के मनके भी प्राप्त हुए हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- पुस्तक- ऐतिहासिक स्थानावली, लेखक-विजयेन्द्र कुमार माथुर, प्रकाशन- राजस्थान ग्रंथ अकादमी जयपुर