रश्मिरथी तृतीय सर्ग: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - " सन " to " सन् ")
No edit summary
Line 2: Line 2:
|-
|-
|
|
{{सूचना बक्सा कविता
{{सूचना बक्सा पुस्तक
|चित्र=Dinkar.jpg
|चित्र=Rashmirathi.jpg
|चित्र का नाम=रामधारी सिंह दिनकर
|चित्र का नाम='रश्मिरथी' रचना का आवरण पृष्ठ
|कवि=[[रामधारी सिंह दिनकर]]
|लेखक=
|जन्म=[[23 सितंबर]], सन् 1908
|कवि= [[रामधारी सिंह दिनकर]]  
|जन्म स्थान=सिमरिया, ज़िला मुंगेर ([[बिहार]])
|मूल_शीर्षक = रश्मिरथी
|मृत्यु= [[24 अप्रैल]], सन् 1974
|मुख्य पात्र = [[कर्ण]]
|मृत्यु स्थान= [[चेन्नई]], [[तमिलनाडु]]
|कथानक =
|मुख्य रचनाएँ=
|अनुवादक =
|यू-ट्यूब लिंक=
|संपादक =
|शीर्षक 1=
|प्रकाशक = लोकभारती प्रकाशन
|पाठ 1=
|प्रकाशन_तिथि = 
|शीर्षक 2=
|भाषा = [[हिंदी]]
|पाठ 2=
|देश = [[भारत]]
|बाहरी कड़ियाँ=
|विषय =
|शैली =
|मुखपृष्ठ_रचना = सजिल्द
|विधा = कविता
|प्रकार = [[महाकाव्य]]
|पृष्ठ =  
|ISBN =81-85341-03-6
|भाग = द्वितीय सर्ग
|विशेष ='रश्मिरथी' में [[कर्ण]] कथा को विषयवस्तु के रूप में चुनकर लेखक ने सर्जक के नए आयाम का उद्धाटन किया है।
|टिप्पणियाँ =  
}}
}}
|-
|-
Line 28: Line 37:
</div></div>
</div></div>
|}
|}
{{Poemopen}}
{{Poemopen}}
<poem>
<poem>
Line 147: Line 155:




[[Category:पद्य साहित्य]][[Category:रामधारी सिंह दिनकर]][[Category:कविता]][[Category:हिन्दी कविता]][[Category:काव्य कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
 
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक2|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
{{रामधारी सिंह दिनकर}}
[[Category:आधुनिक_साहित्य]][[Category:पद्य_साहित्य]] [[Category:साहित्य_कोश]]
[[Category:काव्य कोश]][[Category:रामधारी सिंह दिनकर]] [[Category:रश्मिरथी]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOEDITSECTION__
__NOEDITSECTION__

Revision as of 10:22, 26 September 2013

रश्मिरथी तृतीय सर्ग
कवि रामधारी सिंह दिनकर
मूल शीर्षक रश्मिरथी
मुख्य पात्र कर्ण
प्रकाशक लोकभारती प्रकाशन
ISBN 81-85341-03-6
देश भारत
भाषा हिंदी
विधा कविता
प्रकार महाकाव्य
भाग द्वितीय सर्ग
मुखपृष्ठ रचना सजिल्द
विशेष 'रश्मिरथी' में कर्ण कथा को विषयवस्तु के रूप में चुनकर लेखक ने सर्जक के नए आयाम का उद्धाटन किया है।
रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएँ

मैत्री की राह बताने को,
सबको सुमार्ग पर लाने को,
दुर्योधन को समझाने को,
भीषण विध्वंस बचाने को,
भगवान हस्तिनापुर आये,
पांडव का संदेशा लाये।

'दो न्याय अगर तो आधा दो,
पर, इसमें भी यदि बाधा हो,
तो दे दो केवल पाँच ग्राम,
रक्खो अपनी धरती तमाम।
हम वही ख़ुशी से खायेंगे,
परिजन पर असि न उठायेंगे!

दुर्योधन वह भी दे ना सका,
आशिष समाज की ले न सका,
उलटे, हरि को बाँधने चला,
जो था असाध्य, साधने चला।
जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है।

हरि ने भीषण हुंकार किया,
अपना स्वरूप-विस्तार किया,
डगमग-डगमग दिग्गज डोले,
भगवान कुपित होकर बोले-
'जंजीर बढ़ा कर साध मुझे,
हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे।

यह देख, गगन मुझमें लय है,
यह देख, पवन मुझमें लय है,
मुझमें विलीन झंकार सकल,
मुझमें लय है संसार सकल।
अमरत्व फूलता है मुझमें,
संहार झूलता है मुझमें।


'उदयाचल मेरा दीप्त भाल,
भूमंडल वक्षस्थल विशाल,
भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं,
मैनाक-मेरु पग मेरे हैं।
दिपते जो ग्रह नक्षत्र निकर,
सब हैं मेरे मुख के अन्दर।


'दृग हों तो दृश्य अकाण्ड देख,
मुझमें सारा ब्रह्माण्ड देख,
चर-अचर जीव, जग, क्षर-अक्षर,
नश्वर मनुष्य सुरजाति अमर।
शत कोटि सूर्य, शत कोटि चन्द्र,
शत कोटि सरित, सर, सिन्धु मन्द्र।
'शत कोटि विष्णु, ब्रह्मा, महेश,
शत कोटि विष्णु जलपति, धनेश,
शत कोटि रुद्र, शत कोटि काल,
शत कोटि दण्डधर लोकपाल।

जंजीर बढ़ाकर साध इन्हें,
हाँ-हाँ दुर्योधन! बाँध इन्हें।

'भूलोक, अतल, पाताल देख,
गत और अनागत काल देख,
यह देख जगत का आदि-सृजन,
यह देख, महाभारत का रण,
मृतकों से पटी हुई भू है,
पहचान, कहाँ इसमें तू है।

'अम्बर में कुन्तल-जाल देख,
पद के नीचे पाताल देख,
मुट्ठी में तीनों काल देख,
मेरा स्वरूप विकराल देख।
सब जन्म मुझी से पाते हैं,
फिर लौट मुझ ही में आते हैं।
'जिह्वा से कढ़ती ज्वाल सघन,
साँसों में पाता जन्म पवन,
पड़ जाती मेरी दृष्टि जिधर,
हँसने लगती है सृष्टि उधर!
मैं जभी मूँदता हूँ लोचन,
छा जाता चारों ओर मरण।

'बाँधने मुझे तो आया है,
जंजीर बड़ी क्या लाया है?
यदि मुझे बाँधना चाहे मन,
पहले तो बाँध अनन्त गगन।
सूने को साध न सकता है,
वह मुझे बाँध कब सकता है?

'हित-वचन नहीं तूने माना,
मैत्री का मूल्य न पहचाना,
तो ले, मैं भी अब जाता हूँ,
अन्तिम संकल्प सुनाता हूँ।
याचना नहीं, अब रण होगा,
जीवन-जय या कि मरण होगा।

'टकरायेंगे नक्षत्र-निकर,
बरसेगी भू पर वह्नि प्रखर,
फण शेषनाग का डोलेगा,
विकराल काल मुँह खोलेगा।
दुर्योधन! रण ऐसा होगा।
फिर कभी नहीं जैसा होगा।

'भाई पर भाई टूटेंगे,
विष-बाण बूँद-से छूटेंगे,
वायस-श्रृगाल सुख लूटेंगे,
सौभाग्य मनुज के फूटेंगे।
आख़िर तू भूशायी होगा,
हिंसा का पर, दायी होगा।'

थी सभा सन्न, सब लोग डरे,
चुप थे या थे बेहोश पड़े।
केवल दो नर ना अघाते थे,
धृतराष्ट्र-विदुर सुख पाते थे।
कर जोड़ खड़े प्रमुदित, निर्भय,
दोनों पुकारते थे 'जय-जय'!



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख