छायावादी युग: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 1: Line 1:
'''छायावादी युग''' ([[1918]]-[[1937]]) प्राय: द्विवेदी युग के बाद के समय को कहा जाता है। इस युग में [[हिन्दी साहित्य]] में गद्य गीतों, भाव तरलता, रहस्यात्मक और मर्मस्पर्शी कल्पना, राष्ट्रीयता और स्वतंत्र चिन्तन आदि का समावेश होता चला गया। सन [[1916]] ई. के आस-पास [[हिन्दी]] में कल्पनापूर्ण, स्वच्छंद और भावुकता की एक लहर उमड़ पड़ी। [[भाषा]], भाव, शैली, [[छंद]], [[अलंकार]] इन सब दृष्टियों से पुरानी कविता से इसका कोई मेल नहीं था। आलोचकों ने इसे 'छायावाद' या 'छायावादी कविता' का नाम दिया।
'''छायावादी युग''' ([[1918]]-[[1937]]) प्राय: '[[द्विवेदी युग]]' के बाद के समय को कहा जाता है। इस युग में [[हिन्दी साहित्य]] में गद्य गीतों, भाव तरलता, रहस्यात्मक और मर्मस्पर्शी कल्पना, राष्ट्रीयता और स्वतंत्र चिन्तन आदि का समावेश होता चला गया। सन [[1916]] ई. के आस-पास [[हिन्दी]] में कल्पनापूर्ण, स्वच्छंद और भावुकता की एक लहर उमड़ पड़ी। [[भाषा]], भाव, शैली, [[छंद]], [[अलंकार]] इन सब दृष्टियों से पुरानी [[कविता]] से इसका कोई मेल नहीं था। आलोचकों ने इसे 'छायावाद' या 'छायावादी कविता' का नाम दिया।
{{tocright}}
{{tocright}}
==प्रारम्भ==
'छायावाद' का प्रारम्भ सामान्यतः 1918 ई. के आसपास से माना जाता है। तत्कालीन पत्र-पत्रिकाओं से पता चलता है कि [[1920]] तक छायावाद संज्ञा का प्रचलन हो चुका था। मुकुटधर पांडेय ने 1920 की [[जुलाई]], [[सितंबर]], [[नवंबर]] और [[दिसंबर]] की 'श्रीशारदा' ([[जबलपुर]]) में 'हिन्दी में छायावाद' नामक शीर्षक से चार निबंधों की एक लेखमाला छपवाई थी। जब तक किसी प्राचीनतर सामग्री का पता नहीं चलता, इसी को छायावाद-संबंधी सर्वप्रथम [[निबंध]] कहा जा सकता है। हिन्दी में उसका नितांत अभाव देखकर मुकुटधर जी ने इधर-उधर की कुछ टीका-टिप्पणियों के सहारे वह निबंध प्रस्तुत किया था। इससे स्पष्ट है कि उस निबंध से पहले भी छायावाद पर कुछ टीका-टिप्पणियाँ हो चुकी थीं। लेखमाला का प्रथम निबंध 'कवि स्वातंत्र्य' में मुकुटधर जी ने रीति-ग्रंथों की परतंत्रता से मुक्त होकर कविता में व्यक्तिव तथा भाव भाषा छंद प्रकाशन-रीति आदि में मौलिकता की आवश्यकता पर जोर दिया है। दूसरा निबंध 'छायावाद क्या है?' सबसे महत्त्वपूर्ण है। आरंभ में ही लेखक कहता है- "[[अंग्रेज़ी]] या किसी पाश्चात्य साहित्य अथवा बंग साहित्य की वर्तमान स्थिति की कुछ भी जानकारी रखने वाले तो सुनते ही समझ जाएँगे कि यह शब्द मिस्टिसिज्म’ के लिए आया है फिर भी छायावाद एक ऐसी मायामय सूक्ष्म वस्तु है कि शब्दों द्वारा इसका ठीक-ठीक वर्णन करना असंभव है, क्योंकि ऐसी रचनाओं में शब्द अपने स्वाभाविक मूल्य को खोकर सांकेतिक चिह्न मात्र हुआ करते हैं।"<ref>{{cite web |url=http://pustak.org/bs/home.php?bookid=3170|title=छायावाद|accessmonthday=01 अक्टूबर|accessyear=2013 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिन्दी}}</ref>
==छायावादी कविता==
==छायावादी कविता==
आधुनिक हिन्दी कविता की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि इस काल की कविता में मिलती है। लाक्षणिकता, चित्रमयता, नूतन प्रतीक विधान, व्यंग्यात्मकता, मधुरता तथा सरसता आदि गुणों के कारण छायावादी कविता ने धीरे-धीरे अपना एक प्रशंसक वर्ग खड़ा कर दिया। मुकुटधर पांडेय ने सर्वप्रथम 'छायावाद' शब्द का प्रयोग किया। शब्द चयन और कोमलकांत पदावली के कारण 'इतिवृत्तात्मक'<ref>[[महाकाव्य]] और प्रबंध काव्य, जिनमें किसी कथा का वर्णन होता है।</ref> युग की खुरदरी [[खड़ी बोली]] सौंदर्य, प्रेम और वेदना के गहन भावों को वहन करने योग्य बनी। हिन्दी कविता के अंतरंग और बहिरंग में एकदम परिवर्तन हो गया। वस्तु निरूपण के स्थान पर अनुभूति निरूपण को प्रमुखता मिली। प्रकृति का प्राणमय प्रदेश कविता में आया।  
आधुनिक हिन्दी कविता की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि छायावादी काल की कविता में मिलती है। लाक्षणिकता, चित्रमयता, नूतन प्रतीक विधान, व्यंग्यात्मकता, मधुरता तथा सरसता आदि गुणों के कारण छायावादी कविता ने धीरे-धीरे अपना एक प्रशंसक वर्ग खड़ा कर दिया। मुकुटधर पांडेय ने सर्वप्रथम 'छायावाद' शब्द का प्रयोग किया था। शब्द चयन और कोमलकांत पदावली के कारण 'इतिवृत्तात्मक'<ref>[[महाकाव्य]] और प्रबंध काव्य, जिनमें किसी कथा का वर्णन होता है।</ref> युग की खुरदरी [[खड़ी बोली]] सौंदर्य, प्रेम और वेदना के गहन भावों को वहन करने योग्य बनी। हिन्दी कविता के अंतरंग और बहिरंग में एकदम परिवर्तन हो गया। वस्तु निरूपण के स्थान पर अनुभूति निरूपण को प्रमुखता मिली। प्रकृति का प्राणमय प्रदेश कविता में आया।
====मुख्य साहित्यकार====
====मुख्य साहित्यकार====
छायावादी युग के प्रमुख साहित्यकार हैं-
छायावादी युग के प्रमुख साहित्यकार हैं-
Line 25: Line 27:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{हिन्दी साहित्य का इतिहास}}
{{हिन्दी साहित्य का इतिहास}}
[[Category:हिन्दी साहित्य का इतिहास]]
[[Category:हिन्दी साहित्य का इतिहास]][[Category:छायावादी युग]]
[[Category:छायावादी युग]]
[[Category:भाषा कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:भाषा कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 06:55, 1 October 2013

छायावादी युग (1918-1937) प्राय: 'द्विवेदी युग' के बाद के समय को कहा जाता है। इस युग में हिन्दी साहित्य में गद्य गीतों, भाव तरलता, रहस्यात्मक और मर्मस्पर्शी कल्पना, राष्ट्रीयता और स्वतंत्र चिन्तन आदि का समावेश होता चला गया। सन 1916 ई. के आस-पास हिन्दी में कल्पनापूर्ण, स्वच्छंद और भावुकता की एक लहर उमड़ पड़ी। भाषा, भाव, शैली, छंद, अलंकार इन सब दृष्टियों से पुरानी कविता से इसका कोई मेल नहीं था। आलोचकों ने इसे 'छायावाद' या 'छायावादी कविता' का नाम दिया।

प्रारम्भ

'छायावाद' का प्रारम्भ सामान्यतः 1918 ई. के आसपास से माना जाता है। तत्कालीन पत्र-पत्रिकाओं से पता चलता है कि 1920 तक छायावाद संज्ञा का प्रचलन हो चुका था। मुकुटधर पांडेय ने 1920 की जुलाई, सितंबर, नवंबर और दिसंबर की 'श्रीशारदा' (जबलपुर) में 'हिन्दी में छायावाद' नामक शीर्षक से चार निबंधों की एक लेखमाला छपवाई थी। जब तक किसी प्राचीनतर सामग्री का पता नहीं चलता, इसी को छायावाद-संबंधी सर्वप्रथम निबंध कहा जा सकता है। हिन्दी में उसका नितांत अभाव देखकर मुकुटधर जी ने इधर-उधर की कुछ टीका-टिप्पणियों के सहारे वह निबंध प्रस्तुत किया था। इससे स्पष्ट है कि उस निबंध से पहले भी छायावाद पर कुछ टीका-टिप्पणियाँ हो चुकी थीं। लेखमाला का प्रथम निबंध 'कवि स्वातंत्र्य' में मुकुटधर जी ने रीति-ग्रंथों की परतंत्रता से मुक्त होकर कविता में व्यक्तिव तथा भाव भाषा छंद प्रकाशन-रीति आदि में मौलिकता की आवश्यकता पर जोर दिया है। दूसरा निबंध 'छायावाद क्या है?' सबसे महत्त्वपूर्ण है। आरंभ में ही लेखक कहता है- "अंग्रेज़ी या किसी पाश्चात्य साहित्य अथवा बंग साहित्य की वर्तमान स्थिति की कुछ भी जानकारी रखने वाले तो सुनते ही समझ जाएँगे कि यह शब्द मिस्टिसिज्म’ के लिए आया है फिर भी छायावाद एक ऐसी मायामय सूक्ष्म वस्तु है कि शब्दों द्वारा इसका ठीक-ठीक वर्णन करना असंभव है, क्योंकि ऐसी रचनाओं में शब्द अपने स्वाभाविक मूल्य को खोकर सांकेतिक चिह्न मात्र हुआ करते हैं।"[1]

छायावादी कविता

आधुनिक हिन्दी कविता की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि छायावादी काल की कविता में मिलती है। लाक्षणिकता, चित्रमयता, नूतन प्रतीक विधान, व्यंग्यात्मकता, मधुरता तथा सरसता आदि गुणों के कारण छायावादी कविता ने धीरे-धीरे अपना एक प्रशंसक वर्ग खड़ा कर दिया। मुकुटधर पांडेय ने सर्वप्रथम 'छायावाद' शब्द का प्रयोग किया था। शब्द चयन और कोमलकांत पदावली के कारण 'इतिवृत्तात्मक'[2] युग की खुरदरी खड़ी बोली सौंदर्य, प्रेम और वेदना के गहन भावों को वहन करने योग्य बनी। हिन्दी कविता के अंतरंग और बहिरंग में एकदम परिवर्तन हो गया। वस्तु निरूपण के स्थान पर अनुभूति निरूपण को प्रमुखता मिली। प्रकृति का प्राणमय प्रदेश कविता में आया।

मुख्य साहित्यकार

छायावादी युग के प्रमुख साहित्यकार हैं-

  1. रायकृष्ण दास
  2. वियोगी हरि
  3. डॉ. रघुवीर सहाय
  4. माखनलाल चतुर्वेदी
  5. जयशंकर प्रसाद
  6. महादेवी वर्मा
  7. नन्द दुलारे वाजपेयी
  8. डॉ. शिवपूजन सहाय
  9. सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
  10. रामचन्द्र शुक्ल
  11. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
  12. बाबू गुलाबराय



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. छायावाद (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 01 अक्टूबर, 2013।
  2. महाकाव्य और प्रबंध काव्य, जिनमें किसी कथा का वर्णन होता है।

संबंधित लेख