पन्ने पर जाएँ
1 वरुण के हाथी का क्या नाम है?
2 श्रीराम आदि चारों भाइयों के विवाह कार्य जिस ऋषि ने सम्पन्न कराए थे, उनका नाम क्या था?
3 उस हाथी का क्या नाम था, जिसे सगर पुत्रों ने पृथ्वी धारण करते हुए देखा था?
4 उस मणि का क्या नाम है, जो समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई थी?
5 कुबेर को ब्रह्माजी ने जो विमान दिया था, उसका नाम क्या था?
6 उस ब्राह्मण का क्या नाम था, जिसे श्रीराम ने कहा था कि वह अपने दंड (डंडे) को जहाँ तक फेंक सकेंगे, वहाँ तक की गायें उन्हें मिल जायेंगी?
7 उस पर्वत का क्या नाम है, जो समस्त पर्वतों का राजा है?
8 'रामायण' के प्रथम कांड का क्या नाम है?
9 उस सागर का क्या नाम था, जिसका देवताओं और असुरों ने मंथन किया था?
10 हनुमान जब अशोक वाटिका में सीताजी से मिलने गए थे, उस समय वे किस वृक्ष पर छिपे थे?