गैलियम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:58, 4 July 2011 by ऋचा (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} गैलियम एक रासायनिक तत्व है। गैलियम का ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

गैलियम एक रासायनिक तत्व है। गैलियम का संकेत (Ga), परमाणु संख्या 31 तथा परमाणु भार 69.8 है। गैलियम अतिसूक्ष्म मात्रा में अन्य धातुओं के खनिजों, विशेषत: ज़िंकब्लेंड और बॉक्साइट, में पाया जाता है। 1875 ई. में लकाक द ब्वाबोद्राँ ने इस धातु का अविष्कार किया था। तत्वों की आवर्त सारणी तैयार करने में मेंडेलिएफ ने ऐलुमिनियम समूह के तत्वों में एक रिक्त स्थान पाया, जिसको उसने एका-ऐल्यूमिनियम नाम दिया। इसी रिक्त स्थान की पूर्ति गैलियम से हुई है। खनिजों से अम्लराज की क्रिया द्वारा क्लोराइड के रूप में गैलियम पृथक्‌ किया जाता है। गैलियम लवणों के क्षारीय विलयन के विद्युद्विश्लेषण से गैलियम धातु प्राप्त होती है।

गैलियम नीली आभावली, सफेद, कठोर धातु है। गैलियम का आपेक्षिक घनत्व 5.9 है। पिघलने पर (द्रवांक 29.76° सें.) रजत सा सफेद द्रव प्राप्त होता है। अतिशीतलीकरण से सामान्य ताप पर भी द्रव रूप में मिलता है। अम्लों, जलीय दाहक पोटाश और अम्लराज में धातु घुल जाती है। गैलियम के ऑक्साइड, हाइड्रॉक्साइड, क्लोराइड तथा सल्फेट ऐल्यूमिनियम के लवणों से बहुत मिलते जुलते हैं। इसके ऐलम भी बनते हैं। इसकी मिश्रधातुएँ बनी हैं और कुछ उपयोगी सिद्ध हुई हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः