रंजन (अभिनेता)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:46, 9 November 2012 by आरुष परिहार (talk | contribs) (''''रंजन''' (अंग्रेज़ी: ''Ranjan'', वास्तविक नाम: 'रामनारायण वे...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

रंजन (अंग्रेज़ी: Ranjan, वास्तविक नाम: 'रामनारायण वेंकटरमण शर्मा', जन्म: 1918 - मृत्यु: 12 सितम्बर, 1983) एक प्रसिद्ध अभिनेता, गायक, पत्रकार और लेखक थे। उन्होंने अशोक कुमार के साथ फ़िल्मों में पदार्पण किया लेकिन उन्हें एस. एस. वासन की फ़िल्म 'चन्द्रलेखा' (1948) से पहचान मिली।

जीवन परिचय

रंजन का जन्म 1918 में मयलापुर, मद्रास में हुआ था। इनका परिवार श्रीरंगम के रहने वाला था। रंजन ने मद्रास स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और कला में स्नातक की डिग्री पाई। रंजन अपने कॉलेज के दिनों से ही नाटकों में अभिनय करते थे।

प्रसिद्ध फ़िल्में

  • चन्द्रलेखा
  • मंगला
  • सपेरा
  • मदारी
  • जादूनगरी
  • खिलाड़ी
  • नीला मलाई थिरुदन

निधन

रंजन का निधन 12 सितम्बर, 1983 को हृदयाघात के कारण हुआ तब वे मात्र 65 वर्ष के थे।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः